Aamir Khan Call This Movie 'Vulgar': 80 और 90 के दशक में बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा ने ऑडियंस के दिलों पर खूब राज किया था। कॉमेडी से लेकर रोमांटिक और एक्शन मूवीज में गोविंदा ने अपनी एक्टिंग लोगों को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। अभिनेता ने अपने करियर में 'राजा बाबू', 'कुली नंबर 1', 'दुल्हे राजा', 'आंटी नंबर 1' और 'हीरो नंबर 1' जैसी कई बेहतरीन फिल्में की थी। दिलचस्प बात यह है कि ये सभी ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। आमिर खान ने एक बार बड़ा खुलासा करते हुए बताया था कि उन्हें गोविंदा की एक मूवी पसंद नहीं आई थीं, जो उस दौरान ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
गोविंदा की इस मूवी को आमिर खान ने बताया था 'घटिया'
आमिर खान ने गोविंदा की फिल्म 'आंखें' को बेकार बताया था। उन्हें यह मूवी खास पसंद नहीं आई थी। इस मूवी को 2.5 करोड़ रुपये के बजट के साथ बनाया था। बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई इस मूवी ने उस दौरान 25 करोड़ रुपये कमाए थे। इस मूवी में गोविंदा के साथ चंकी पांडे, रागेश्वरी, रितु शिवपुरी, शिल्पा शिरोडकर, कादर खान, सदाशिव अमरापुरकर, शक्ति कपूर और राज बब्बर अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।
आमिर खान ने अपने बयान में कहा था कि डेविड धवन भले ही मेरे दोस्त हैं लेकिन यह मूवी मुझे पसंद नहीं आई थी। उन्होंने आगे कहा, 'पता नहीं यह मूवी कैसे इतनी बड़ी हिट हो गई। मुझे यह मूवी घटिया लगी थी। इसके कुछ दृश्य बहुत ही अश्लील थे। हालांकि दर्शकों को यह पसंद आई।' वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान की जल्द ही फिल्म 'सितारे जमीन पर' रिलीज होने जा रही है। यह मूवी 20 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
