Aamir Khan on Loveyapa Failure: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) की रिलीज को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस मूवी के प्रमोशन में आमिर खान कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान आमिर खान ने अपने बेटे जुनैद खान की फिल्म 'लवयापा' (Loveyapa) के फ्लॉप होने पर चुप्पी तोड़ दी है। यह फिल्म कई लोगों ने पसंद भी की लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका बुरा हाल देखने को मिला।
राज शमनी के पॉडकास्ट में आमिर खान ने कई चीजों को लेकर खुलासा किया, जिसमें से एक उनके बेटे जुनैद खान की फिल्म 'लवयापा' भी रही। 'लवयापा' की असफलता आमिर खान ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि उसे फिल्म के लिए लोगों की ओर नेगेटिव रिस्पॉन्स मिला। नेपोटिज्म की वजह से जुनैद भी ट्रोल हुए लेकिन हम दोनों एक जैसे नहीं हैं। नेपोटिज्म डिबेट के दौरान अपने किसी करीबी को रोल देना, यह सब मैं नहीं कर सकता हूं। अब तक मैंने जुनैद के करियर में दखलंदाजी नहीं की है। आने वाले समय में मैं ऐसा करूंगा भी नहीं।'
'दंगल' एक्टर ने आगे कहा, 'मैंने फैजल की भी बहुत मदद की थी। उनका करियर कुछ नहीं रहा तो मैं बहुत चिंतित हो गया था। मैंने उनके करियर को बनाने की बहुत कोशिश की थी। मैंने उनके साथ 'मेला' फिल्म भी की। बहुत कोशिश करने एक बाद मुझे एहसास हुआ कि यह ऐसा फील्ड है यहां कोई किसी की मदद नहीं कर सकता है। मैं भगवान से बस यही प्रार्थना कर हूं कि जुनैद को मेरी जैसी सफलता मिले और इससे ज्यादा मैं कुछ और नहीं चाहता हूं।'
