Aakhri Sawal Banned in UAE: बॉलीवुड के फेमस स्टार संजय दत्त (Sanjay Dutt) की फिल्म आखिरी सवाल (Aakhri Sawal) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म आखिरी सवाल को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म आखिरी सवाल की स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें मूवी को खूब प्यार मिला। संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। लेकिन इन सब के बीच फिल्म आखिरी सवाल को लेकर एक नई खबर सामने आ रही हैं, जिसने सबको हैरान कर दिया है। फिल्म आखिरी सवाल UAE में रिलीज नहीं हो पाएगी। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है। (ये भी पढ़ें: Sanjay Dutt की Aakhri Sawaal देख गदगद हुईं दिल्ली की CM रेखा गुप्ता, तारीफ में कही ये बात)
UAE में रिलीज नहीं होगी 'आखिरी सवाल'
एक्टर संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह फिल्म आखिरी सवाल की रिलीज से जुड़ा एक नया अपडेट है। फिल्म आखिरी सवाल UAE में रिलीज होने से रोक दिया गया है। खबर है कि UAE के सेंसर बोर्ड ने फिल्म को बैन कर दिया है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कई कट्स और बदलाव की मांग की थी, लेकिन मेकर्स उन कट्स को मानने को तैयार नहीं हुए, जिसके बाद फिल्म को UAE में रिलीज करने की अनुमति नहीं मिली। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म आखिरी सवाल एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। (ये भी पढ़ें:दिल्ली में होगी Sanjay Dutt की आखिरी सवाल की स्पेशल स्क्रीनिंग, कौन-कौन होगा शामिल? )
Zoom को मिली ये जानकारी
जब Zoom ने सूत्र से मिली जानकारी की जांच की, तो पता चला कि इस हफ्ते की नई हिंदी फिल्म पती पत्नी और वो दो को यूएई के ज्यादातर शहरों और बड़े मल्टीप्लेक्स में रिलीज किया गया है। फिल्म के शो कम रखे गए हैं। इसके अलावा इंडियन फिल्में दादी की शादी और करुप्पु को भी ठीक-ठाक संख्या में शो मिले हैं। वहीं हॉलीवुड की फिल्में द डेविल वियर्स प्राडा 2 और माइकल भी दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में चल रही हैं।
