ए.आर रहमान( A.R Rahman) हाल ही में यूट्यूब पर नयनदीप रक्षित के साथ पॉडकास्ट में नजर आए। जहां उन्होंने अपने तलाक पर खुलकर बात की। इसी के साथ सिंगर ने उन सभी ट्रोलर्स को जवाब दिया जो उनकी पर्सनल लाइफ में घुस गए थे। रहमान ने कहा कि पर्सनल लाइफ में कोई भी बदलाव सोच-समझकर किया जाता है फिर लोग भी लोग उसे अपने अनुसार सोचते हैं। सबसे अमीर व्यक्ति से लेकर भगवान तक को समीक्षा का सामना करना पड़ता है तो मैं कौन हूं। रहमान ने कहा कि आपकी आलोचना करने वाले लोग आपके परिवार ही होते हैं फिर भी लोग सोचे समझे बिना कुछ भी कह जाते हैं।
उन्होंने ट्रोलर्स को निशाने पर लेते हुए कहा कि अगर मैं किसी के परिवार के बारे में कुछ कहता हूं, तो कोई मेरे बारे में कुछ कहेगा। और हम, भारतीय होने के नाते, इस पर विश्वास करते हैं। किसी को भी अनावश्यक बातें नहीं कहनी चाहिए क्योंकि हर किसी की एक बहन, एक पत्नी, एक माँ होती है। यहां तक कि जब कोई कुछ चोट पहुँचाने वाली बात कहता है, तो मैं प्रार्थना करता हूँ, हे भगवान, उन्हें क्षमा करें और उसे सही रास्ता दिखाएं।
बताते चले कि नवंबर 2024 में सिंगर ए आर रहमान ने शादी के 29 साल बाद पत्नी सायरा बानू से अलग होने का फैसला लिया और इस खबर को लोगों के साथ साझा किया था। हालांकि अभी कानूनी तौर पर दोनों का तलाक नहीं हुआ है वह केवल अलग हुए हैं।
