बॉलीवुड

एक डायरेक्टर ने Surveen Chawla को की थी जबरन किस करने की कोशिश, एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने पीछे धकेला...'

Surveen Chawla on Director tried to kiss her: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुरवीन चावला (Surveen Chawla) इन दिनों 'क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि एक डायरेक्टर ने उन्हें जबरन किस करने की कोशिश की थी। जानिए कैसा था सुरवीन चावला का रिप्लाई।

Image

Surveen Chawla

Surveen Chawla on Director tried to kiss her: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुरवीन चावला इंडस्ट्री की टैलेंटेड और बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। इन दिनों सुरवीन चावला अपनी हालिया रिलीज हुई सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4' के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। प्रमोशन के दौरान सुरवीन चावला ने अपने करियर में कई बार कास्टिंग काउच का सामना करने के बारे में बड़े-बड़े खुलासे किए हैं। 'द मेल फेमिनिस्ट' के एक एपिसोड में हाउटरफ्लाई से बात करते हुए सुरवीन चावला (Surveen Chawla) ने बताया कि उन्होंने साउथ में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी कास्टिंग कुछ का सामना किया है।

सुरवीन चावला ने बताया, 'यह मेरी शादी होने के बाद की बात है कि जब उसने मुझे ऑफिस केबिन में भुलाया और गेट तक छोड़ने आया था। उन्होंने मेरी लाइफ के बारे में पूछा कि कैसा चल रहा है और मेरे पति क्या करते हैं। यह बातें काबिन के अंदर ही की जा रही थीं। जब मैंने ऑफिस का दरवाजा खोला तो मुझे किस करने की और आगे बढ़ा। वो मुझे किस करने वाले ही थे कि मैंने उन्हें पीछे की ओर पुश किया। मैंने उनसे तुम क्या करने वाले थे? तब उन्होंने मुझे बोला चली जाओ। मैंने फिर भी पूछा कि तुम क्या कर रहे हो। इसके बाद मैं बस चली गई।'

इससे पहले भी कई बार सुरवीन चावला ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मौजूद कास्टिंग कुछ के बारे में बात की है। उन्होंने यहां तक कहा कि एक नेशनल विनिंग डायरेक्टर ने सुरवीन चावला के साथ सोने की डिमांड की थी। सुरवीन चावला ने डायरेक्टर की इस डिमांड पर कहा, 'वो गलत दरवाजा नॉक कर रहे हैं। मैं खुद को काम से बदले बेचने के लिए रेडी नहीं हूं।'

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article