70th Hyundai Filmfare Awards 2025: अहमदाबाद के ईकेए एरिना में आयोजित 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में बॉलीवुड सितारों ने अपने स्टाइल और ग्लैमर से रेड कार्पेट पर चार चांद लगा दिए। आज शनिवार शाम से ही फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 के लिए महफ़िल सजनी शुरू हो गई थी। धीरे-धीरे कर इवेंट ने रफ्तार पकड़ी और एक के बाद एक इवेंट्स का आयोजन हुआ। शाहरुख खान से लेकर जया बच्चन तक सभी स्टार्स ने अपनी मौजूदगी से खुशियों के रंग भर दिए। इस मौके पर टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ( MD Vineet Jain)भी मौजूद रहे। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के 70वें साल के जश्न और गुजरात सरकार के सहयोग के बारे में बात की।
फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 पर बोले विनीत जैन
रेड कार्पेट पर बातचीत के दौरान विनीत जैन ने कहा, “मैं बहुत उत्साहित और आभारी हूं कि गुजरात सरकार ने एक बार फिर हमारी मेजबानी की। यह साल हमारे लिए खास है क्योंकि यह फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का 70वां वर्ष है।” उन्होंने आगे भारत में पिकलबॉल के विकास पर भी चर्चा की और कहा, “यह बहुत बड़ी बात है और मैं बेहद उत्साहित हूं, क्योंकि हम भारत की एकमात्र ऑफिशियल पिकलबॉल लीग हैं।”
भारत में पिकलबॉल की बढ़ती लोकप्रियता पर टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने कहा, "पिकलबॉल मशहूर हस्तियों और आम आदमी के बीच बहुत लोकप्रिय है, इसलिए यह भारत के साथ-साथ दुनिया में भी सबसे तेजी से बढ़ता हुआ खेल है। मुझे लगता है कि यह 10 गुना से भी अधिक बढ़ेगा।"
उन्होंने आगे कहा, "दरअसल, मैं काफी हैरान हूँ क्योंकि गुजरात में सबसे ज़्यादा पिकलबॉल कोर्ट हैं। मुझे लगता है कि गुजरात काफ़ी ट्रेंडी है। वे सभी नए ट्रेंड्स को अपनाना जानते हैं। यह हमारे प्रधानमंत्री श्री मोदी का गृह राज्य है।" आज फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 के मौके पर ' इंडिया पिकलबॉल लीग' का लोगो लॉन्च भी किया। इसी के साथ इस मौके पर फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में ग्लैमर, सेलिब्रेशन और खेल की बातों का शानदार चर्चा देखने को मिली।
