बॉलीवुड

70th Hyundai Filmfare Awards 2025: मां जया को गले लगाकर इमोशनल हुए अभिषेक बच्चन, अक्षय कुमार ने किया ब्लैक लेडी ट्रॉफी को ट्रिब्यूट

Filmfare Awards 2025 Ananya Pandey Performance: फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 के स्टेज पर स्टार्स का शानदार डांस शुरू हो गया है। अवॉर्ड नाइट के जश्न को और भी खास बनाने के लिए बॉलीवुड स्टार्स अपना स्पेशल डांस रेडी कर के लाए हैं। जिसकी शुरुआत अनन्या पांडे से हुई है। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलक

Image

Image Credit: Zoom

Filmfare Awards 2025 Ananya Pandey Performance: हिन्दी सिनेमाजगत की शानदार अवॉर्ड नाइट फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025( Filmfare Awards 2025) का शानदार आगाज हो गया है। गुजरात की धरती पर सितारों के लिए शानदार स्टेज सजाया गया है। जिसमें कलाकारों को उनकी मेहनत के लिए 'ब्लैक लेडी' से नवाजा जा रहा है। शाहरुख खान और करण जौहर की मजेदार बातों के साथ अवॉर्ड नाइट की शुरुआत हुई। उसके बाद धीरे-धीरे बेस्ट परफॉर्मर्स को अवॉर्ड देने के सिलसिला शुरू हुआ। इस अवॉर्ड नाइट का सबसे पहले स्टेज डांस, अनन्या पांडे ने किया। अभिनेत्री ने गुजरात के रंगों में खुद को रंगा और एकदम रंगीले अंदाज में डांस किया।

एक्ट्रेस अनन्या पांडे( Ananya Pandey) ने स्टेज पर अपने डांस से सबको दीवाना बना दिया। एक्ट्रेस ने ऐश्वर्या राय के गाने 'मनमोहिनी' पर डांस किया। व्हाइट लहंगे और कलरफुल ब्लाउस के साथ अनन्या पांडे एकदम गुजराती लुक में थी। अनन्या ने स्टेज पर जोरदार डांस किया। उनका लुक एकदम गरबा रेडी था।

दूसरी तरफ अभिनेत्री नितांशी गोयल ( Nitanshi Goel) को बेस्ट एक्ट्रेस डेब्यू का अवॉर्ड मिला। उन्हें स्टेज पर लेने के लिए खुद शाहरुख खान ( Shahrukh Khan) आए। नितांशी गोयल स्टेज पर चढ़ते हुए लड़खड़ाई, लेकिन किंग खान ने उन्हें हाथ का सहारा देकर संभाला। यही नहीं शाहरुख खान ने, नितांशी की ड्रेस को भी संभाला और स्टेज पर यंग लेडी को बड़े ही सम्मान के साथ लेकर आए। इस मौके पर नितांशी बहुत ही इमोशनल नजर आई उन्होंने करण जौहर, अक्षय कुमार को गले लगाया।

अक्षय कुमार का शानदार डांस

अक्षय कुमार( Akshay Kumar) ने इस बार ब्लैक लेडी यानि फिल्मफेर अवॉर्ड ट्रॉफी के साथ डांस किया। एक्टर ने अपनी फिल्म के गाने 'तुम दिल की धड़कन' पर बेहद रोमांटिक डांस किया। जिसमें उन्होंने बड़ी सी ब्लैक लेडी ट्रॉफी के साथ रोमांस किया। अक्षय कुमार ने अपने डांस से सबको हंसा दिया। हर बार की तरह इस बार भी वह फँकी अवतार में दिखाई दिए।

अभिषेक बच्चन ने दी माँ के साथ किया डांस

अवॉर्ड नाइट में स्टार्स का अनोखा रूप देखने को मिलता है। अभिनेता अभिषेक बच्चन ने आज के शो में बेहद खूबसूरत परफॉर्म किया। उन्होंने अपनी माँ जया बच्चन को गले लगाया और दोनों माँ-बेटे के एक खास मोमेंट जिया।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article