69th Filmfare Awards 2024: 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी हैं। इवेंट में कार्तिक आर्यन, करिश्मा कपूर, करीना कपूर, सारा अली खान, आयुष्मान खुराना, वरुण धवन समेत इंडस्ट्री के कई कलाकार शामिल हुए। इस इवेंट को आयुष्मा खुराना, करण जौहर मिलकर होस्ट कर रहे हैं। ये अवॉर्ड फंक्शन गुजरात में हो रहा है। स्टार्स के लिए ये किसी मेगा इवेंट से कम नहीं है। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के विनर्स की लिस्ट धीरे-धीरे सामने आ रही हैं। आइए जानते हैं कि किस कैटेगरी में किस फिल्म ने जीता अवॉर्ड।
इन फिल्मों ने फिल्मफेयर में बजाया डंका
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए ईशिता मोइत्रा को बेस्ट डायलॉग का अवॉर्ड मिला।
बेस्ट स्टोरी के अवॉर्ड को लेकर दो फिल्में में हुई टाई। ओएमजी 2 के लिए अमित राय को पुरस्कार मिला। वहीं, देवाशीष मखीजा को जोरम के लिए बेस्ट स्टोरी का अवॉर्ड मिला। बेस्ट स्क्रीनप्ले का फिल्मफेयर अवॉर्ड 12वीं पास के लिए विधु विनोद चोपड़ा को दिया गया। अभी तो अन्य कैटेगरी में विनर्स की लिस्ट सामने आना बाकी है। इवेंट में सेलेब्स अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से चार चांद लगा रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने गुज्जु पटाखा पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। एक्टर के परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। कार्तिक के अलावा करीना कपूर खान ने भी शानदार डांस किया है। इवेंट में करिश्मा अपनी बहन करीना को जमकर सपोर्ट करते दिखीं। करिश्मा का वीडियो फैंस को पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि पहली बार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स दो दिन चले हैं। पहले दिन टेक्निकल अवॉर्ड रखा गया और आज मेन इवेंट है।
