बॉलीवुड

68th Hyundai Filmfare Awards 2023: गंगूबाई काठियावाड़ी के नाम हुई फिल्मफेयर की शाम, देखिए विनर्स की पूरी लिस्ट

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 28, 2023, 10:51 AM IST

68th hyundai filmfare awards 2023 winners: बॉलीवुड के कुछ सबसे अहम अवॉर्ड्स में से एक फिल्मफेयर अवॉर्ड्स को बीती रात 27 अप्रैल 2023 को आयोजित किया गया है। इस बीच सलमान खान से लेकर जान्हवी कपूर तक कई बड़े सितारे इस अवॉर्ड नाइट में नजर आए हैं। आइए फिल्मफेयर के विनर्स की पूरी लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

68th Hyundai Filmfare Awards 2023 Full Winners List

KEY HIGHLIGHTS
  • फिल्मफेयर अवॉर्ड बीती रात आयोजित किया गया है।
  • इस अवॉर्ड फंग्शन में कई बड़े बॉलीवुड सितारे नजर आए हैं।
  • फिल्मफेयर की यह शाम गंगुबाई काठियावाड़ी फिल्म के नाम रही है।

68th hyundai filmfare awards 2023 winners: बॉलीवुड के कुछ सबसे अहम अवॉर्ड्स में से एक फिल्मफेयर अवॉर्ड्स को बीती रात 27 अप्रैल 2023 को आयोजित किया गया है। 68वां Hyundai फिल्मफेयर अवॉर्ड 2023 का आयोजन कल रात Jio कन्वेंशन सेंटर, BKC, मुंबई में किया गया है। सलमान खान और मनीष पॉल ने इस अवॉर्ड फंग्शन को होस्ट किया, जबकि इस अवार्ड नाइट में आलिया भट्ट, रेखा, काजोल, आयुष्मान खुराना, विक्की कौशल और कई बड़े सेलेब्स भी नजर आए हैं। इस बार भी सेलेब्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है। आखिरकार हमारे पार फिल्मफेयर अवार्ड्स 2023 के विनर्स की पूरी लिस्ट सामने आ गई है। आइए एक बार इसपर नजर डालते हैं-

फिल्मफेयर अवॉर्ड 2023 के विजेताओं की पूरी लिस्ट-

  • बेस्ट फिल्म: गंगूबाई काठियावाड़ी
  • बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल: राजकुमार राव (Rajkumar Rao), बधाई दो फिल्म के लिए
  • बेस्ट एक्ट्रेस इन लीडिंग रोल: आलिया भट्ट (Alia Bhatt), गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए
  • बेस्ट डायरेक्टर: गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए संजय लीला भंसाली
  • बेस्ट फिल्म क्रिटीक्स: बधाई दो
  • बेस्ट अभिनेता क्रिटीक्स: वध के लिए संजय मिश्रा
  • बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटीक्स : बधाई दो के लिए भूमि पेडनेकर और भूल भुलैया 2 के लिए तब्बू
  • सपोर्टिंग रोल में बेस्ट एक्टर (पुरुष): जुगजग जीयो के लिए अनिल कपूर
  • सपोर्टिंग रोल में बेस्ट एक्ट्रेस (महिला): बधाई दो के लिए शीबा चड्ढा
  • बेस्ट म्यूजिक एल्बम: ब्रह्मास्त्र पार्ट वन के लिए प्रीतम
  • बेस्ट गाना: केसरिया के लिए अमिताभ भट्टाचार्य - ब्रह्मास्त्र भाग एक: शिव
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर (पुरुष): केसरिया के लिए अरिजीत सिंह - ब्रह्मास्त्र भाग एक: शिव
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर (महिला): रंगिसारी के लिए कविता सेठ - जुगजग जीयो
  • बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर: वध के लिए जसपाल सिंह संधू और राजीव बरवाल
  • बेस्ट डेब्यू (मेल): अंकुश गेदम (झुंड
  • बेस्ट डेब्यू (फीमेल): कई के लिए एंड्रिया केविचुसा
  • बेस्ट डायलॉग: गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए प्रकाश कपाड़िया और उत्कर्षिनी वशिष्ठ
  • बेस्ट स्क्रीनप्ले: बधाई दो के लिए अक्षत घिल्डियाल, सुमन अधिकारी और हर्षवर्धन कुलकर्णी
  • बेस्ट स्टोरी: बधाई दो के लिए, अक्षत घिल्डियाल और सुमन अधिकारी
  • बेस्ट एक्शन: विक्रम वेधा के लिए परवेज शेख
  • बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर: गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए संचित बलहारा और अंकित बलहारा
  • बेस्ट कोरियोग्राफी: धोलिदा - गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए कृति महेश
  • बेस्ट सिनेमैटोग्राफी: गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए सुदीप चटर्जी
  • बेस्ट कॉस्ट्यूम: गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए शीतल इकबाल शर्मा
  • बेस्ट एडिटिंग: एन एक्शन हीरो के लिए निनाद कनोलकर
  • बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन: गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए सुब्रत चक्रवर्ती और अमित रे
  • बेस्ट साउंड डिजाइन: ब्रह्मास्त्र पार्ट वन के लिए बिश्वदीप दीपक चटर्जी: शिव
  • बेस्ट वीएफएक्स: डीएनईजी, ब्रह्मास्त्र भाग एक के लिए रेडफाइन: शिव

स्पेशल अवॉर्ड

  • लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड: प्रेम चोपड़ा
  • आरडी बर्मन अवॉर्ड: ढोलिदा के लिए जान्हवी श्रीमांकर - गंगुबाई काठियावाड़ी

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article