25 years of Dil To Pagal Hai, Madhuri Dixit, Karishma Kapoor, Shahrukh Khan: करिश्मा कपूर, माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान की आइकॉनिक फिल्म ‘दिल तो पागल है’ (Dil to Pagal hai) ने आज 25 साल पूरे कर लिए हैं। बॉलीवुड की कुछ सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक दिल तो पागल है के 25 साल पूरे होने की खुशी में अभिनेत्री करिश्मा कपूर और माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम पर अपने ही अंदाज में रिएक्ट किया है। करिश्मा ने जहां फिल्म के सेट से तस्वीरें पोस्ट की हैं, वहीं माधुरी दीक्षित ने ‘अरे रे अरे ये क्या हुआ’ गाने पर डांस का एक वीडियो शेयर किया है।
‘यादें जो हमेशा रहती हैं’
फिल्म दिल तो पागल है के 25 साल पूरे होने की खुशी में करिश्मा ने सेट की कुछ फोटोज शेयर की है। जिसके कैप्शन में करिश्मा ने लिखा है, ‘यादें जो हमेशा रहती हैं’। करिश्मा ने कई फोटोज शेयर की हैं जिनमें वह माधुरी, शाहरुख और यश चोपड़ा के साथ नजर आ रही हैं।
माधुरी दीक्षित ने रीक्रिएट की अपना डांस
फिल्म के 25 साल पूरे होने की खुशी में माधुरी दीक्षित ने भी एक डांस का वीडियो शेयर किया है। माधुरी ने फिल्म दिल तो पागल है के फेमस गाने ‘अरे रे अरे ये क्या हुआ’ पर डांस रीक्रिएट किया है। माधुरी दीक्षित का ये डांस वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। कमेंट सेक्शन में फैंस का भी रिएक्ट कर रहे हैं। एक फैन ने कहा, ‘कौन कहता है 25 साल हो गए ऐसा लगता है कल की ही बात है’।
फिल्म को मिल चुके हैं तीन राष्ट्रीय पुरस्कार
फिल्म 'दिल तो पागल है' आज भी कई लोगों की फेवरेट फिल्मों में से एक है। इस ब्लॉकबास्टर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई की थी। फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के लिए करिश्मा कपूर को अपने रोल के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। कुल मिलाकर फिल्म को 3 राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए थे।
