बॉलीवुड

Salman Khan Threat Case: सलमान खान को धमकी देने वाला रॉकी भाई है नाबालिग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 11, 2023, 02:50 PM IST

teenage boy threatens to kill salman khan: एक कॉलर ने पुलिस कंट्रोल को कॉल कर 30 तारीख को सलमान खान को जान से मारने की वॉर्निंग दी है। अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस ने कॉल कर धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

salman Khan

Salman Khan Threat Case: सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। धमकियों का ये सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब हाल ही में एकबार फिर से सलमान की जान पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है क्योंकि मुंबई पुलिस को कॉल कर खुली धमकी दी गई है। एक कॉलर ने पुलिस कंट्रोल को कॉल कर 30 तारीख को सलमान खान को जान से मारने की वॉर्निंग दी है। अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस ने कॉल कर धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल कॉलर ने पुलिस कंट्रोल को सीधा कॉल कर खुली चेतावनी दी थी। कॉलर ने अपने आप को रोकी भाई बताया था और कहा की वो जोधपुर का गौरक्षक है। यह कॉल मुंबई पुलिस के कंट्रोल को सोमवार की रात 9 बजे आया था, तभी से धमकी भरे कॉल की मुंबई पुलिस ने जांच करनी शुरू कर दी थी और अब इसी मामले में गिरफ्तारी हुई है।

मुंबई पुलिस का कहना है कि सलमान खान को धमकी दने वाला शख्स नाबालिग है। उसकी उम्र महज 16 साल की है। नाबालिग को शहापुर से हिरासत में लिया गया है। वहीं अब पुलिस आगे की जांच और पूछताछ के लिए मुंबई ला रही है। दरअसल, सलमान को कॉल पर धमकी देने वाले शख्स ने अपना नाम रॉकी भाई बताया था। उसने कॉल कर कहा कि वह राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला है और 30 अप्रैल को सलमान को मार देगा।

सलमान खान की जान पर मंडरा रहा खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दिनों अभिनेता को गोल्डी बराड़ की तरफ से एक धमकी भरा ईमेल मिला था, जिसके बाद उन्होंने मुंबई पुलिस ने इस मामले को खंगाला तो मेल का कनेक्शन यूके से निकला था। इसमें रोहित नाम के व्यक्ति ने लिखा था- 'भाई तेरे बॉस सलमान खान से बात करनी है। भाई टाइम रहते बता दिया है, नहीं तो अगली बार सीधे आपके भाई को झटका ही मिलेगा।' इस ईमेल के मिलने के बाद सलमान की टीम ने मैनेजर को सूचना दी थी और बांद्रा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई है।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article