बॉलीवुड

120 Bahadur: जीरो कट्स के साथ पास हुई फरहान अख्तर की फिल्म, सेंसर बोर्ड ने दिखाई हरी झंडी

120 Bahadur Update: बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। ट्रेलर को देखकर ऐसा लगता है कि फिल्म 120 बहादुर की कहानी आपका दिल छू लेगी। इस बीच फिल्म को लेकर एक अपडेट सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि 120 बहादुर को सेंसर बोर्ड की तरफ से हरी झंडी मिल गई है।

Image

pic credit- 120 bahadur film

120 Bahadur Update: बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 120 बहादुर का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। लोगों का ये मानना है कि फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करने वाली है। इस बीच मूवी को लेकर एक अपडेट सामने आया है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 120 बहादुर को सेंसर बोर्ड ने हरी झंडी दे दी है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

सेंसर बोर्ड ने दिखाई हरी झंडी

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने बिना किसी कट के पास कर दिया है। ट्रेलर में सिनेमाघरों में चलाए गए वर्जन में डायलॉग 'अहीर हैं हम' को 'फौजी हैं हम' से बदल दिया गया था, जिससे दर्शकों में चिंता फैल गई और कई लोगों ने सोचा कि फिल्म में भी यह कट होगा। इससे सीबीएफसी को भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। लेकिन फिल्म के फाइनल वर्जन में यह बदलाव नहीं है। वॉर फिल्म होने के बावजूद सीबीएफसी ने कोई विजुअल कट्स नहीं मांगे क्योंकि एक्शन सीन ज्यादा खूनी और डिस्टर्बिंग नहीं हैं। इसके मुताबिक, फिल्म को 6 नवंबर को यू/ए 13+ सर्टिफिकेट मिला।सेंसर सर्टिफिकेट के अनुसार, 120 बहादुर की लंबाई 137 मिनट है, यानी फिल्म 2 घंटे 17 मिनट की है।

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर

बताते चलें कि फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर इस शुक्रवार, 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को पूरी तरह तैयार है। रेजांग ला की वीर पर बनी ये वॉर ड्रामा, जो 1962 के भारत-चीन युद्ध की सच्ची घटना पर आधारित है। पहले ही ट्रेलर से दर्शकों के दिलों पर छा चुकी है। ये फिल्म एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैपी स्टूडियोज के बैनर तले बनी है, जिसमें फरहान और राशी खन्ना लीड रोल में है। लोगों का ये मानना है कि फर्स्ट डे फिल्म 120 बहादुर मोटी कमाई करने वाली है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article