भोजपुरी

श्वेता म्हारा का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया, भोजपुरी गाने पर मचाया धमाल

Shweta Mahara Viral Dance: यह वीडियो भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू के पॉपुलर गाने "लगाई दिही चोलिया के हुक राजा जी" पर है। इस गाने पर श्वेता ने ऐसा डांस किया है कि दर्शक उनके दीवाने हो गए हैं।

Image

shweta mahra viral dance

Shweta Mahara Viral Dance: अभिनेत्री श्वेता म्हारा आज सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि एक ब्रांड बन चुकी हैं। उनकी फिल्में और म्यूजिक एल्बम लगातार हिट हो रहे हैं। इन दिनों श्वेता फिर से सुर्खियों में हैं । वजह है उनका जबरदस्त डांस वीडियो, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह वीडियो भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू के पॉपुलर गाने "लगाई दिही चोलिया के हुक राजा जी" पर है। इस गाने पर श्वेता ने ऐसा डांस किया है कि दर्शक उनके दीवाने हो गए हैं। वीडियो में वह ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं और गाने की बीट्स पर उनके डांस मूव्स, एनर्जी और एक्सप्रेशन्स ने सबका दिल जीत लिया है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो पटना के एक लाइव कार्यक्रम का है। परफॉर्मेंस शुरू करने से पहले श्वेता ने वहां मौजूद दर्शकों से पूछा कि वे उनके साथ हरियाणवी, पंजाबी या राजस्थानी गाने पर डांस करना चाहेंगे — लेकिन जब उन्होंने भोजपुरी गाने का जिक्र किया, तो पूरी ऑडियंस तालियां और शोर से झूम उठी। इसके बाद श्वेता ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी।

सिर्फ एक दिन में इस वीडियो को 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक पर फैंस लगातार इस वीडियो पर लाइक, कमेंट और शेयर कर रहे हैं। कुल मिलाकर यह वीडियो अब तक 50 से 60 मिलियन व्यूज पार कर चुका है।

फैंस ने श्वेता के डांस को “पावर-पैक्ड परफॉरमेंस” बताया है। कई लोगों ने कमेंट किया कि श्वेता ने इस गाने को और भी खास बना दिया है। गौरतलब है कि लगाई दिही चोलिया के हुक राजा जी पहले से ही अरविंद अकेला कल्लू का एक सुपरहिट गाना रहा है, लेकिन अब श्वेता म्हारा के इस डांस ने इसकी लोकप्रियता को नए मुकाम पर पहुंचा दिया है।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article