भोजपुरी

Nirahua Hindustani 4: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ संग शुरू की शूटिंग, रोमांटिक अंदाज में शेयर की फोटो

Aamrapali Dubey Start Shoot for Nirahua Hindustani 4: भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) ने कुछ देर पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपकमिंग फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी 4' (Nirahua Hindustani 4) की शूटिंग की जानकारी दी है। फिल्म में उनके साथ निरहुआ नजर आएंगे।

Image

Aamrapali Dubey and Dinesh Lal Yadav

Aamrapali Dubey Start Shoot for Nirahua Hindustani 4: आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) की जोड़ी को भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ियों में से एक माना जाता है। दोनों ने एक साथ कई हिट फिल्में दी हैं, जिन्हें ऑडियंस ने खूब पसंद किया है। ऐसे अब ये जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को बड़े परदे पर दिखाई देने वाली हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है कि उन्होंने अपकमिंग फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी 4' (Nirahua Hindustani 4) की शूटिंग शुरू कर दी है। एक्ट्रेस ने अपने को-स्टार दिनेश लाल यादव के साथ सेट से एक शानदार फोटो शेयर भी की है।

आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर सेट से को-स्टार दिनेश लाल यादव के साथ कई पिक्स शेयर की हैं। पिक्स में निरहुआ एक किसान के रूप में नजर आ रहे हैं जबकि आम्रपाली दुबे लाल लहंगे में काफी खूबसूरत लग रहे हैं। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, "निरहुआ हिंदुस्तानी 4।" दोनों को साथ में देख फैन्स भी बेहद खुश हैं। ये पिक्स इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

बता दें आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव की आने वाली फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी 4' का निर्देशन मंजुल ठाकुर कर रही हैं। दोनों की इस फिल्म को देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। इस फिल्म के अलावा आम्रपाली दुबे आने वाले दिनों में 'फसल', 'साजन', 'आनंद आश्रम', 'मेरे हस्बैंड की शादी है' और 'घूंघट में घोटाला 3' में भी नजर आएंगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article