भोजपुरी

Review: हक्का बक्का कर देती है NCR - Nithari Crime Report, एसआईटी का भी दिखाया प्रोसेस

NCR - Nithari Crime Report: निठारी कांड से इंस्पायर्ड वेब सीरीज 'एनसीआर- निठारी क्राइम रिपोर्ट' को काफी सराहा जा रहा है। इस सीरीज में सबसे खास है इसका रिसर्च और ये सिर्फ कहानी का एक पहलू नहीं बल्कि कई पहलूओं पर रोशनी डालती है। यहां फिल्म के रिव्यू पर एक नजर डालते हैं।

Image

Review: हक्का बक्का कर देती है NCR - Nithari Crime Report, एसआईटी का भी दिखाया प्रोसेस

निठारी कांड से इंस्पायर्ड वेब सीरीज 'एनसीआर- निठारी क्राइम रिपोर्ट' दिमाग झन्ना देगी। इस सीरीज में सबसे खास है इसका रिसर्च और ये सिर्फ कहानी का एक पहलू नहीं बल्कि कई पहलूओं पर रोशनी डालती है। कांड से लेकर मीडिया की रिपोर्टिंग और एसआईटी की वर्किंग तक।

अब बात अगर एक्टिंग की करें तो प्रकाश बेलावाड़ी, अबीगैल पांडे, नलनीश नील, और अमित कौशिक समेत हर एक एक्टर ने कैरेक्टर को मजबूत किया है. सीरीज में कुछ ऐसे सीन्स हैं, जो आपको झकझोर देते हैं. तो कुछ ऐसे भी हैं जो आपको सोचने पर मजबूर कर देते हैं. सीरीज के कुछ सीन्स में कलर पैलेट भी काफी उम्दा तरीके से इस्तेमाल हुआ है. जबकि ग्राफिक्स का भी काम बेहतर है. सीरीज का बैकग्राउंड स्कोर सोने पे सुहागा का काम करता है.

कुछ वक्त पहले विक्रांत मैसी की फिल्म सेक्टर 36 रिलीज हुई थी, जिसकी काफी चर्चा हुई थी. उस फिल्म की काफी चर्चा हुई थी लेकिन इस सीरीज को देख ये आसानी से कहा जा सकता है कि उस फिल्म से एक कदम आगे है ये सीरीज.

कुल मिलाकर हमारी तरफ से इसे साढ़े तीन स्टार्स. इस सीरीज को परिवार के बच्चों के साथ भी देखना बनता है ताकि वो अवेयर हो सकें. सीरीज आपको डराती है तो सबक भी सिखाती है.

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article