भोजपुरी

'अश्लील' कहे जाने पर आगबबूला हुए खेसारी लाल यादव, BJP के साथ पवन-दिनेश सहित 4 नेताओं को बताया 'आसाराम...'

Khesari Lal Yadav on BJP Leaders: हाल ही में पटना एयरपोर्ट के बाहर मीडिया से बात करते हुए पवन सिंह ने मीडिया से खुलकर बात की। खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह और दिनेश लाल यादव द्वारा उनको लेकर की गई बयानबाजी पर भी रिएक्शन दिया। खेसारी ने यहां तक कि अगर मैं 'अश्लील' हूं तो बीजेपी के साथ चारों भोजपुरी एक्टर्स आसाराम बापू हैं।

Image

Pic Credit: Instagram/Khesari Lal Yadav

Khesari Lal Yadav on BJP Leaders: भोजपुरी सिनेमा के बेहतरीन एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव छपरा विधानसभा सीट से RJD के प्रत्याशी हैं। यही वजह है कि खेसारी लाल यादव इन दिनों खूब चर्चा में हुए हैं। हाल ही में खेसारी लाल यादव ने दावा करते हुए बताया कि वो जीत रहे हैं और उनकी सरकार बनने वाली है। यह सभी बातें खेसारी लाल यादव ने पटना एयरपोर्ट के बाहर मीडिया से बात करते हुए हैं। इस दौरान खेसारी लाल यादव से मीडिया ने कई तरह के सवाल किए, जिनमें से एक यह भी उन्हें बीजेपी नेता और एक्टर दिनेश लाल यादव ने 'अश्लील' कहा है। इस पर खेसारी लाल यादव ने कहा कि अगर मैं 'अश्लील' हू तो बीजेपी के साथ चारों भोजपुरी एक्टर्स आसाराम बापू हैं।

मीडिया के साथ खेसारी ने निरहुआ के 'भगोड़ा' वाले बयान पर भी रिएक्शन दिया। खेसारी ने कहा, 'जब वो सांसद बने थे तो वहीं मकान बना लिए थे। मैं दुनिया के किसी के कोने में रहूं। बेटा अंधा हो तो साथ में रहकर एक ग्लास पानी नहीं दे सकता है। अगर बेटे के पास आंख है तो वो अमेरिका में रहके भी अपने मां-बाप की सेवा कर सकता है, तो यह आंख रहने की और लोगों का दर्द समझने की बात है। ये लोग अपनों का दर्द नहीं समझते हैं तो जनता का दर्द क्या समझेंगे।'

पवन सिंह द्वारा 'सस्ता नशा' करने वाले बयान पर खेसारी लाल यादव ने कहा, 'मैं सस्ता नशा करता हूं? गरीब हूं बीड़ी पीकर जीवन चलता हूं लेकिन लोगों का खून तो नहीं चूसता हूं। और पवन भैया तो मेरी बहन-बीवी पर चले गए हैं कि इनका संस्कार कैसा है? ये छोटे भाई इनसे जरा दूर क्या हुआ? दूसरी पार्टी में क्या गया? मैं पहले तो इनके लिए लक्ष्मण था। उन्होंने राजा भाई भी कहकर बुलाया था।'

खेसारी लाल यादव ने आगे पवन सिंह पर खूब पलटवार किया। खेसारी ने आगे कहा, 'ये जो हमारे बड़ी भाई पवन सिंह हैं उन्होंने अपने निर्दलीय चुनाव में मोदी सरकार के कार्यकाल को हमेशा गलत बताया था। लेकिन अब वो इधर आ गए है तो कहते हैं रोड़ अच्छा है।' खेसारी ने पवन सिंह के यहां तक कहा कि वो बदलते रहते हैं।

खेसारी ने आगे कहा, 'मैं पवन सिंह को राम मानता हूं। वो बीवी को भी बहन बना लेंगे लेकिन मेरी उनकी बातें समझा नहीं सकता हूं।' इस दौरान खेसारी ने बेरोजगारी का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने यह भी कहा कि 15 लाख रुपये आने थे और अकाउंट में डाल दिए केवल 10 हजार रुपये।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article