भोजपुरी

सलमान खान जैसी बॉडी बनाकर खेसारी लाल यादव ने दिखाया टशन, वीडियो देख पवन सिंह हो जाएंगे दंग

Khesari Lal Yadav Video: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा तगड़ी है। इस मामले में वो सुपरस्टार पवन सिंह को भी टक्कर देते हैं। सोशल मीडिया पर भी खेसारी लाल छाए रहते हैं। इस बीच खेसारी लाल यादव का एक रील वीडियो सामने आया है, जिसे देख फैंस गदगद हो गए हैं। आइए नजर डालते है क्लिप पर...

Image

khesari lal yadav

Khesari Lal Yadav Reel Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आज उस मुकाम पर पहुंच गए है जहां हर एक कलाकार पहुंचना चाहता है। स्टार एक्टर खेसारी लाल यादव हर मामले में अपने कॉम्पिटिटर पवन सिंह को टक्कर देते हैं। उनके गाने को लोग दिल खोलकर प्यार देते हैं। अब तो खेसारी लाल यादव सोशल मीडिया पर भी गर्दा उड़ा रहे हैं। भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। आइए नजर डालते है क्लिप पर...

खेसारी लाल यादव ने बनाई धांसू बॉडी

भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार खेसारी लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने गाने के बारे में बताते दिखाई दे रहे हैं। क्लिप में खेसारी जिम लुक में अपनी बॉडी फ्लॉन्ट कर रहे हैं। खेसारी लाल यादव ने बिल्कुल सलमान खान जैसी बॉडी बना ली है। लोग वीडियो पर कमेंट करते हुए खेसारी लाल के सुडौल बॉडी की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'खेसारी भैया भोजपुरी के भाईजान है।' दूसरे यूजर ने लिखा, खेसारी लाल ऐसे ही गर्दा उड़ाते रहो।'

चर्चा में रहते हैं ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव

बताते चलें कि भोजपुरी के स्टार एक्टर खेसारी लाल यादव का गाना नथुनिया 2 हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने में खेसारी के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह दिखाई दे रही हैं। इन दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। मालूम हो कि बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह ने सलमान खान के साथ फिल्म जय हो में काम किया था। इस मूवी के बाद डेजी शाह बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। अब बॉलीवुड में फ्लॉप होने के बाद डेजी भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमा रही हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article