भोजपुरी

शादीशुदा खेसारी लाल यादव के इश्क में पड़ी आकांक्षा पुरी!! कहा- 'मैं उनसे प्यार करती हूं...'

Akanksha Puri Video: टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री में धूम मचा रही है। खेसारी लाल यादव से लेकर पवन सिंह तक के साथ वो काम कर रही हैं। हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि आकांक्षा पुरी, खेसारी लाल यादव को डेट कर रही हैं। अब एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने इस विषय पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। आइए नजर डालते है वीडियो पर...

Image

pic credit-instagram

Akanksha Puri latest Video: टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में आकांक्षा पुरा का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के साथ जिम करते दिखाई दे रही थी। इस क्लिप के वायरल होने के बाद लोग ये चर्चा करने लगे थे कि खेसारी और आकांक्षा के बीच कुछ चल रहा है। इस बीच अब आकांक्षा पुरी ने इस विषय पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। एक्ट्रेस ने खेसारी को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं।

खेसारी लाल यादव से प्यार करती हैं आकांक्षा पुरी

टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने टेली टॉक इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उनका और खेसारी का रिश्ता काफी मजबूत है। आकांक्षा ने कहा, 'खेसारी जी मेरे लिए बहुत स्पेशल है मेरे दिल के बहुत करीब है। कोई भी कुछ भी कहे इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। खेसारी लाल यादव के साथ मेरा रिश्ता सिर्फ काम का नहीं है....पहले से रिश्ता है। दोस्तों में तो मजाक मस्ती चलती है अब बाकी लोग क्या कह रहे है मुझे नहीं पता। मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं एक आर्टिस्ट और दोस्त के तौर पर..वो मेरे लिए बहुत खास है।'

खेसारी लाल यादव का इन एक्ट्रेसेस से जुड़ा नाम

बताते चलें कि खेसारी लाल यादव ने साल 2006 में चंदा देवी से शादी की थी। इसके बावजूद भी खेसारी ने कई एक्ट्रेसेस को डेट किया था। एक समय पर खेसारी ने एक्ट्रेस काजल राघवानी को अपना दिल दे दिया था। दोनों का रिश्ता काफी समय तक चला हालांकि फिर वे अलग हो गए। खेसारी लाल यादव अपनी सिंगिंग और एक्टिंग के लिए जाने जाती हैं। वो हर मामले में सुपरस्टार पवन सिंह को टक्कर देते हैं। खेसारी की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article