भोजपुरी

सलमान खान की हीरोइन संग रोमांस करेंगे पवन सिंह, वीडियो हुआ लीक

Pawan Singh and Zareen Khan Video: पावर स्टार पवन सिंह ने भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड तक में धमाल मचा दिया है। उन्होंने सनी लियोनी से लेकर श्रद्धा कपूर तक के साथ काम किया है। इस बीच पवन सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान के साथ दिखाई दे रहे है। आइए नजर डालते है क्लिप पर...

Image

image source-instagram

Pawan Singh Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार पवन सिंह आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में पवन सिंह ने मराठी और हिंदी भाषा को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी। पवन सिंह ने कहा था कि वो मुंबई में काम करते हैं और उन्हें मराठी नहीं आती और वो महाराष्ट्र में हिंदी में ही बात करेंगे। पवन सिंह के इस बयान ने विवाद खड़ा कर दिया था। इस बीच भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है।

पवन सिंह और जरीन खान का वीडियो हुआ लीक

पावर स्टार पवन सिंह ने भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड तक में धमाल मचा दिया है। उन्होंने सनी लियोनी से लेकर श्रद्धा कपूर तक के साथ काम किया है। वहीं पवन सिंह ने कई टीवी एक्ट्रेसेस संग भी ऑनस्क्रीन रोमांस किया है। इस बीच पवन सिंह का एक नया क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें वो जरीन खान के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि पवन सिंह और बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान किसी म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं। इस क्लिप को देखकर पवन सिंह के फैंस गदगद हो गए हैं। बीते कुछ समय से भोजपुरी इंडस्ट्री में कई बॉलीवुड हसीनाओं ने अपना जलवा बिखेरा है। हाल ही में खेसारी लाल यादव ने एक्ट्रेस डेजी शाह के साथ रोमांस किया था।

भोजपुरी में पवन सिंह का चलता है सिक्का

बताते चलें कि जैसे बॉलीवुड में सलमान खान का सिक्का चलता है वैसे ही भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह का दबदबा कायम है। पवन सिंह ने अपनी सिंगिंग और एक्टिंग से यूपी-बिहार के लोगों का दिल जीत लिया हैं। पवन सिंह आज हर मामले में बॉलीवुड के तमाम बड़े-बड़े एक्टर्स को टक्कर देते हैं। फैन फॉलोइंग तो पवन सिंह की जबरदस्त है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article