Bhojpuri Song 2022, Pawan Singh new Bhojpuri Song 2022: बिहार और यूपी के कई ईलाकों में भोजपुरी गानें काफी पसंद किए जाते हैं। वहीं अगर बात भोजपुरी की हो तो भला पवम सिंह (Pawan Singh) को कैसे भूला जा सकता है। भोजपुरी के कुछ सबसे मशहूर सिंगर में से एक पवन सिंह (Pawan Singh) का गाना 'हरी हरी ओढ़नी' (Hari Hari Odhani) सुपरहिट हो गया है। पवन सिंह के इस गाने को यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। रिलीज होने के एक हफ्ते के भीतर ही करीब 15 मिलियन लोग इस गाने को सुन चुके हैं। पवन सिंह के अलावा इन गाने में भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव (Pawan Singh & Anupama Yadav) की आवाज भी सुनने को मिल रही है।
बता दें कि इस गाने को DRS Music द्वारा बनाया गया है, वहीं इन्ही के यूट्यूब चैनल पर इसे रिलीज भी किया गया है। यहां क्लिक कर इस गाने को आप डायरेक्ट सुन सकते हैं।
