भोजपुरी

अमिताभ बच्चन से 10 साल के बच्चे ने की बदतमीजी तो खौला रानी चटर्जी का खून, कह दी बड़ी बात

Rani Chatterjee Post: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। रानी चटर्जी हर मुद्दे पर अपनी राय रखती है। इस बीच भोजपुरी की क्वीन रानी ने दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन को सपोर्ट किया है। रानी चटर्जी का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इसपर...

Image

pic credit- rani chatterjee instagram

Rani Chatterjee Post: हाल ही में केबीसी 17 में हॉट सीट पर एक 10 साल के बच्चे को देखा गया। इस छोटे से कंटेस्टेंट ने कुछ ऐसा कर दिया है कि बवाल खड़ा हो गया है। दरअसल, बच्चा अमिताभ से कहता है, ' मेरे को नियम समझाने मत बैठना, मुझे पता हैं। आगे भी वह अमिताभ के सवाल पूछने से पहले ही जवाब देता है और कहता है, 'अरे, आप आंसर लॉक करो।' लेकिन रामायण से जुड़े सवाल का वो जवाब नहीं दे पाता है। बच्चे की बदतमीजी को देख लोगों का खून खौल गया है। सभी लोग बच्चे को ट्रोल कर रहे हैं। अब भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने भी इस मामले पर रिएक्ट किया है।

रानी चटर्जी का पोस्ट हुआ वायरल

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन को सपोर्ट करते हुए एक स्टोरी लगाई है। इस पोस्ट में रानी ने कहा, 'यह कैसी शिक्षा है? बुरा लग रहा है कि ये हमारी आने वाली जनरेशन है, अब मेरे घर के बच्चे मुझे ज्यादा तमीज वाले लग रहे हैं...कर ये रहा है और शर्म मुझे आ रही है।' भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का ये पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, सही कहा आजकल बच्चों को बिल्कुल भी बात करने का तरीका नहीं पता।' दूसरे ने लिखा, 'अमिताभ से ऐसे बात कर रहा है तो अपने घर में कैसे बोलता होगा।'

amitabh bachchan post

pic credit- rani chatterjee instagram

चर्चा में रहती हैं रानी चटर्जी

बताते चलें कि रानी चटर्जी अपनी फिटने पर काफी ध्यान देती हैं। एक समय था जब रानी चटर्जी का वजन काफी बढ़ गया था। तब लोग उन्हें ट्रोल करने लगे थे। हालांकि रानी ने अपनी कड़ी मेहनत से अपने आपको बदल लिया है। आज रानी चटर्जी की हर अदा पर लोग फिदा है। भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। रानी चटर्जी की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। इसलिए रानी हमेशा अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस को विजुअल ट्रीट देती रहती हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने ओटीटी वर्ल्ड में अपना जलवा बिखेरा है। एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने वेब सीरीज मस्तराम में काम किया था। इस सीरीज में रानी चटर्जी ने एक से बढ़कर एक बोल्ड सीन्स दिए हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article