Neelam Giri latest Video: भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी ने अपनी मेहनत और लगन से इंडस्ट्री में अलग पहचान ली है। कई सालों से नीलम गिरी भोजपुरी में काम कर रही है। नीलम की अदाकारी को लोग काफी पसंद करते हैं। नीलम गिरी खूबसूरती और बोल्डनेस के मामले में सबको टक्कर देती है। इस बीच भोजपुरी की क्वीन नीलम गिरी का एक नया वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में आग की तरह फैल रहा है। नीलम के क्लिप को देख फैंस सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। आइए नजर डालते है क्लिप पर...
नीलम गिरी ने पानी में लगाई आग
भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिस देख हर एक शख्स घायल हो गया है। लेटेस्ट वीडियो में नीलम गिरी बारिश में किलर डांस करती दिखाई दे रही हैं। नीलम गिरी साड़ी का पल्लू लहरा लहराकर ठुमके लगा रही हैं। नीलम गिरी का ये अंदाज देख फैंस पानी-पानी हो गए हैं। नीलम गिरी के इस रील को लोग बार-बार देख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इसे देखकर मेरा दिन बन गया।' दूसरे ने लिखा, 'वाह नीलम जी आपने तो बिजली गिरा दी।' ये कहना गलत नहीं होगा कि नीलम ने सभी को क्लीन बोल्ड कर दिया है।
यूपी-बिहार के लोगों की जान हैं नीलम गिरी
बताते चलें कि भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस नीलम गिरी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। नीलम का कोई भी पोस्ट इंटरनेट पर आते ही छा जाता है। नीलम गिरी को भोजपुरी इंडस्ट्री की सोनाक्षी सिन्हा कहा जाता है। लोगों का ये मानना है कि नीलम, सोनाक्षी सिन्हा की तरह दिखती है। आज नीलम गिरी हर मामले में अक्षरा सिंह से लेकर रानी चटर्जी तक को टक्कर देती है।
