Akshara Singh Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती है। अक्षरा सिंह की हर अदा पर लोग फिदा हो जाते है। अक्षरा सिंह ने अपनी एक्टिंग और खूबसूरसी से लोगों के दिलों में अलग जगह बना ली है। इस बीच भोजपुरी वर्ल्ड की क्वीन अक्षरा सिंह ने अपना स्वैग दिखाया है। अक्षरा सिंह का एक रील वीडियो इंटरनेट वर्ल्ड में धूम मचा रहा है। अक्षरा सिंह लेटेस्ट क्लिप में सुपर स्टाइलिश लग रही है। आइए नजर डालते है रील वीडियो पर...
अक्षरा सिंह ने शेयर किया धांसू वीडियो
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक रील वीडियो शेयर किया है। अक्षरा सिंह ने 15 सेकेंड के रील में अपना सुपर से ऊपर वाला लुक दिखाया है। क्लिप में अक्षरा सिंह ब्लैक ड्रेस में बवाल लग रही हैं। अक्षरा सिंह के क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे है। एक यूजर ने लिखा, 'कोहिनूर हो तुम।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'भोजपुरी की क्वीन।' अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाता है।
अक्षरा सिंह की फैन फॉलोइंग
बताते चलें कि भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन अक्षरा सिंह की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। इंस्टाग्राम पर अक्षरा सिंह को 6.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह ने कई भोजपुरी फिल्मों में धमाल मचाया है। उन्होंने बिग बॉस ओटीटी में भी अपना जलवा बिखेरा था। मालूम हो कि अक्षरा सिंह अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में रही है। उनका नाम पावर स्टार पवन सिंह के साथ जुड़ा था। एक समय पर अक्षरा सिंह और पवन सिंह एक दूसरे में बेहद प्यार करते हैं। हालांकि बाद में दोनों के रिश्ते को नजर लग गई।
