भोजपुरी

कश्मीर की कली बनीं भोजपुरी की क्वीन अक्षरा सिंह, एक्ट्रेस की अदाओं ने लूटा दिल

Akshara Singh Latest Pics: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने एक बार फिर से अपने फैंस को विजुअल ट्रीट दे दिया है। दरअसल, अक्षरा कश्मीर में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। इस दौरान की फोटोज अक्षरा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों को देख लोग अक्षरा को कश्मीर की कली बता रहे हैं। आइए नजर डालते हैं इन पिक्चर्स पर....

Image

aksharas

Akshara Singh New Pics: भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर और सफल एक्ट्रेसेस में से एक अक्षरा सिंह की हर अदा पर लाखों लोग अपनी जान छिड़कते हैं। यूपी-बिहार के लोग अक्षरा की एक झलक पाने के लिए बेताब हो जाते हैं। अक्षरा सिंह जिस भी इवेंट में जाती हैं वहां लाखों लोगों की भड़ जमा होती है। लोकप्रियता के मामले में अक्षरा, बॉलीवुड की हसीनाओं से भी आगे हैं। इस बीच अक्षरा सिंह कश्मीर गई हैं, जहां से उन्होंने अपना चांद सा मुखड़ा दिखाया है। अक्षरा सिंह का लेटेस्ट पोस्ट देख फैंस के दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेस ने दिखाया चांद सा मुखड़ा

भोजपुरी की क्वीन अक्षरा सिंह ने एक बार फिर से अपने फैंस का दिन बना दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो कश्मीर की कली जैसी लग रही हैं। इसके साथ-साथ एक्ट्रेस ने वादी में जमकर धमाल मचाया है। नेचर के बीच आकर अक्षरा काफी अच्छा फील कर रही हैं। हमेशा काम में व्यस्त रहने वाली अक्षरा सिंह कश्मीर में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। अक्षरा की इन तस्वीरों पर लोगों का दिल आ गया है। एक यूजर ने लिखा, ' अक्षरा सिंह आप रियल ब्यूटी हो।'

टीवी में भी मचा चुकी हैं धमाल

बताते चलें कि भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने टीवी इंडस्ट्री में भी काम किया है। इसके अलावा वो बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में भी नजर आई थी। इस शो को करने के बाद एक्ट्रेस और भी पॉपुलर हो गई। मालूम हो कि अक्षरा सिंह अपनी पसर्नल लाइफ की वजह से भी छाई रहती हैं। उन्होंने पवन सिंह को डेट किया था। हालांकि अब आलम ये है कि दोनों एक दूसरे का शक्ल तक नहीं देखते हैं। ब्रेकअप के बाद अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article