भोजपुरी

खेसारी लाल यादव संग करने का है Arshi Khan को पछतावा, बोली 'मुझे बहुत बड़ी गलती...'

Arshi Khan on Working With Khesari Lal Yadav: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 11' में धमाल मचा चुकीं अर्शी खान (Arshi Khan) इन दिनों अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। अर्शी खान ने भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें अभिनेता संग काम करने का पछतावा है।

Image

Arshi Khan and Khesari Lal Yadav

Arshi Khan on Working With Khesari Lal Yadav: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस' का 11वां सीजन सबसे सफल सीजन था। इस सीजन में कई बड़े-बड़े सेलेब्स ने हिस्सा लिया था। इस सीजन की विनर शिल्पा शिंदे रही थीं लेकिन एक नाम ऐसा भी था जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। जी हां हम अर्शी खान (Arshi Khan) की बात कर रहे हैं। हाल ही में अर्शी खान ने भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इस खुलासे में उन्होंने बताया कि खेसारी लाल यादव के साथ काम करना उनकी सबसे बड़ी गलती थी।

अर्शी खान ने बॉलीवुड फिल्म 'अंदाज' के भोजपुरी रीमेक में काम किया था। हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान अर्शी खान ने बताया कि वो इस फिल्म में उनके साथ काम करते समय सहज नहीं थीं। उनके अब तक इसका पछतावा है। खेसारी के साथ काम करना अर्शी खान की बड़ी गलती थी।

अर्शी खान ने आगे बताया कि खेसारी लाल यादव ने उन्हें धोखा दिया था। फिल्म के पोस्टर से उनका चेहरा तक हटा दिया था जबकि वो लीड एक्ट्रेस थीं। अर्शी खान ने भोजपुरी इंडस्ट्री पर सवाल खड़ा करते हुए कहा था कि उन्हें कम आंका गया।

अर्शी ने कहा, 'मैं अंदर से टूट गई थी। इस तरह के गलत व्यवहार से पीड़ित हूं बोलने के लिए कोई मंच नहीं है।' बताते चलें अर्शी खान को 'बिग बॉस 11' से लोगों के बीच सही पहचान मिली थी। इसके बाद उन्हें 'बिग बॉस 14' में भी देखा गया था। अर्शी खान 'इश्क में मरजांवा' सहित कई ओटीटी सीरीज में भी काम कर चुकी हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article