एंटरटेनमेंट

Avtaar 2 Box Office Prediction Day 1: 45 करोड़ का आंकड़ा पार करने को तैयार अवतार 2, बॉलीवुड स्टार्स के उड़ेंगे होश

Avtaar 2 Box Office Prediction Day 1: हॉलीवुड डायरेक्टर जेम्स कैमरून की हालिया रिलीज मूवी अवतार 2 ने अपनी एडवांस बुकिंग से लगभग 25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था। ट्रेड पंडितों का अनुमान है कि अवतार 2 अपने पहले दिन सिनेमाघरों से 45 करोड़ रुपये का कारोबार करेगी।

Image

Avtaar 2 Box Office Prediction Day 1

Avtaar 2 Box Office Prediction Day 1: बॉलीवुड फिल्म कलाकार काफी लम्बे समय से परेशान हैं कि वो कैसी फिल्म बनाएं कि दर्शक सिनेमाघरों की तरफ दौड़े चले आएं। शाहरुख खान से लेकर अक्षय कुमार समेत कई बड़े अभिनेताओं की फिल्में इस साल दर्शकों के लिए तरसती रही हैं। लगातार फ्लॉप होती बॉलीवुड फिल्मों की वजह से मेकर्स भी दवाब महसूस कर रहे हैं। ऐसे वक्त में जहां बॉलीवुड फिल्में सिनेमाघरों में पानी मांग रही हैं, वहां हॉलीवुड की फिल्म 2022 की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने के लिए तैयार हो तो स्टार्स की नींदें उड़ना लाजमी है।

हॉलीवुड डायरेक्टर जेम्स कैमरून ने अपनी नई फिल्म अवतार 2 (Avtaar 2) सिनेमाघरों में रिलीज कर दी है, जिसने अपने मॉर्निंग शोज की शुरुआत लगभग 45 प्रतिशत के ऑक्यूपेंसी रेट के साथ की थी। शाम के शोज में अवतार 2 का ऑक्यूपेंसी रेट और भी बेहतर होता दिख रहा है। फिल्म को दर्शकों से मिल रहे शानदार रिस्पांस को देखकर ट्रेड पंडित काफी खुश हैं और वो मान रहे हैं कि अवतार 2 अपने पहले दिन 2022 की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज कराने के लिए तैयार है। ट्रेड से सामने आ रही खबरों की मानें तो अवतार 2 भारत में लगभग 45-50 करोड़ रुपये का कारोबार करेगी।

अवतार 2 को देखने के लिए उत्साहित हैं हर वर्ग के दर्शक

अवतार 2 के साथ सबसे खास बात यह है कि इसे देखने के लिए हर वर्ग के दर्शक उत्साहित हैं। लोग लगातार अवतार 2 को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। काफी लम्बे समय के बाद ऐसी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसे देखने के लिए पूरा परिवार साथ जा सकता है। जब भी ऐसी कोई फिल्म सिनेमाघरों में आती है, जिसे पूरा परिवार एक साथ देख सकता है उसकी कमाई सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर डालती है। अवतार 2 से भी ट्रेड पंडितों को यही उम्मीद है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article