Khuda Haafiz 2 Trailer: विद्युत जामवाल की खुदा हाफिज 2 का ट्रेलर रिलीज, देखें समीर-नरगिस की कहानी में आगे क्या हुआ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 8, 2022, 08:27 PM IST

Vidyut Jammwal movie Khuda Haafiz 2 Trailer: विद्युत जामवाल की खुदा हाफिज 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। देखें ये वीडियो और जानें कि समीर और नरगिस की कहानी में आगे क्या होता है।

Khuda Haafiz 2 Trailer: विद्युत जामवाल की खुदा हाफिज 2 का ट्रेलर रिलीज, देखें समीर-नरगिस की कहानी में आगे क्या हुआ

Khuda Haafiz 2 Trailer: विद्युत जामवाल की अगली फिल्म खुदा हाफिज चैप्टर 2 अग्नि परीक्षा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें उनके साथ शिवालिका ओबेरॉय लीड रोल में हैं। ये फिल्म 8 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कहानी समीर और नरगिस की है जिनके सामने परिस्थितियां और समाज नई चुनौतियां खड़ी करते हैं। विद्युत की यह फिल्म एक्शन ड्रामा है और उनकी पहली की फिल्मों की तरह इसमें भी बेहतरीन एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे। खुदा हाफिज चैप्टर 2- अग्नि परीक्षा को फारूक कबीर ने लिखा और डायरेक्ट किया है। 

एक्शन से भरपूर इस ट्रेलर में विद्युत (समीर) को साहसी किरदार में दिखाया गया है, जो अपनी लापता बेटी की तलाश में है और उसे घर लाने के लिए किसी भी हद्द को पार कर सकता है।

Vidyut Jammwal movie Khuda Haafiz 2 Trailer Watch Here


 
विद्युत ने बताया कि खुदा हाफिज की सफलता के बाद दर्शकों ने हमसे पूछा कि एक हैपी एंडिंग के बाद क्या होता है। हमने इस पर विचार किया और महसूस किया कि समाज को भी एक परीक्षा से गुजरना होगा। हमने पहले चैप्टर के घटनाओं के बाद यह सोचा कि समीर और नरगिस की ज़िंदगी में आगे क्या होगा। इस तरह हम दूसरे चैप्टर पर पहुंचे। इसका ट्रेलर यह दर्शाता है कि प्यार की परीक्षा पास करना कितना चुनौतीपूर्ण और क्रूर हो सकता है।

शिवालिका ओबेरॉय अपनी फिल्म के ट्रेलर के बारे में कहती हैं कि हर प्रेम कहानी को एक अग्नि परीक्षा से गुजरना पड़ता है। पहला चैप्टर समीर और नरगिस द्वारा तमाम मुश्किलों के बावजूद एक-दूसरे को फिर से खोजने के बारे में था। लेकिन क्या उनका प्यार नई चुनौतियों का सामना कर पाएगा? यह एक प्यार की परीक्षा है जिसे हम बड़े पर्दे पर प्रदर्शित करने के लिए बेहद उत्सुक हैं।

End of Article