Bollywood Celebs Controversy: रियल लाइफ में इतने बड़े अपराधों के लिए जेल की हवा खा चुके हैं ये बड़े सितारे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 25, 2022, 09:24 PM IST

Celebs Crime and Jail: फिल्मी दुनिया के ऐसे कई बड़े स्टार्स भी हैं, जिनके नाम रियल लाइफ में संगीन अपराधों में जुड़ चुका है। इसके लिए वो जेल की हवा खा चुके हैं। जानते हैं इन बड़े सितारे का आपराधिक रिकॉर्ड।

Bollywood Celebs Controversy: रियल लाइफ में इतने बड़े अपराधों के लिए जेल की हवा खा चुके हैं ये बड़े सितारे

Bollywood Celebrities Crime and Jail: फिल्मों में पर्दे के पीछे रहकर बॉलीवुड कलाकार अपने अभिनय के जरिये दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। बॉलीवुड कलाकारों को रोल मॉडल भी माना जाता है। लेकिन, उनकी रील और रियल लाइफ में काफी अंतर रहता है। फिल्मी दुनिया में कई बड़े स्टार्स को कैदी के रूप में दिखाया जाता है। लेकिन, कई ऐसे सेलेब्स भी हैं, जिनका रियल लाइफ में भी जेल से नाता रहा है। आज हम आपको ऐसे ही बड़े स्टार्स के बारे में बताएंगे, जो किसी ना किसी वजह जेल की हवा खा चुके हैं। 

सलमान खान

सलमान खान बॉलीवुड में सबसे प्रसिद्ध एक्टर्स में से एक हैं। सलमान खान को हिट एंड रन मामले में पांच साल तक जेल में रहना पड़ा था। सलमान का विवादों से पुराना नाता रहा है। उन पर मारपीट करने के आरोप भी लग चुके हैं। सलमान खान ने एक पत्रकार को थप्पड़ जड़ दिया, जो जनता की नजर में एक बड़ी खबर बन गई।

संजय दत्त

अभिनेता संजय दत्त को अपने जीवन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। स्कूल के दिनों में उनको ड्रग्स लेने की आदत थी। उनको इलाज के लिए रिकवरी सेंटर में भर्ती कराया गया था। इसके अलावा संजय दत्तर पर 1993 के मुंबई ब्लास्ट के दौरान गैरकानूनी रूप से हथियार रखने का आरोप भी लगा था। मामले में वह तीन साल तक जेल में रहे थे। 

मोनिका बेदी

मोनिका बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस मोनिका बेदी के अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के साथ रिश्ते रहें। अबू सलेम से नजदीकियों के कारण उनका बॉलीवुड करियर फीका पड़ गया। वह मुंबई के साथ-साथ पुर्तगाल में भी जेल में सजा काट चुकी हैं। 

सैफ अली खान 

मुंबई के रेस्त्रां में सैफ अली खान और करीना कपूर कुछ और दोस्तों के साथ एक फाइव स्टार होटल में डिनर कर रहे थे। इस दौरान एक बिजनेसमैन ने सैफ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने उनके चेहरे पर मुक्का मारा और उनकी नाक तोड़ दी। इस वजह से उनको काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। 

शाइनी आहूजा
एक्टर शाइनी आहूजा पर रेप का आरोप लग चुका है। उन पर घर की नौकरानी के साथ रेप करने का आरोप लगा था। पुलिस में शिकायत दर्ज हुई। पत्नी ने उनका समर्थन किया, लेकिन सभी सबूत उनके खिलाफ थे। 

राजपाल यादव

एक प्रसिद्ध हास्य अभिनेता राजपाल यादव ने अपने पूरे करियर में फिल्म, 'मैं मेरी बीवी और वो' में एक अहम रोल अदा किया था। लेकिन, 5 करोड़ रुपये के हेरफेर के चलते उन्हें दस दिन तक जेल में रहना पड़ा था। हालांकि, बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। 

जॉन अब्राहम

एक्टर जॉन अब्राहम को भी लापरवाही से ड्राइविंग करने के आरोप में 15 दिनों के लिए जेल में रहने पड़ा था। 2006 में जॉन मोटरसाइकिल ने दो साइकिल चालकों को टक्कर मार दी थी। इस मामले में 2012 में सजा के लिए 10,000 रुपये की राशि का भुगतान करना पड़ा।

फरदीन खान

अभिनेता फरदीन खान को 2012 में मुंबई में कोकीन खरीदते हुए पकड़ा गया था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने उसनक 900 ग्राम कोकीन जब्त किया था। फरदीन को जमानत के लिए 20,000 रुपये देने पड़े थे।

End of Article