Anupama Latest Spoiler Alert Episode 28 November 2022: टीवी के नंबर वन सीरियल अनुपमा (Anupama) में आज 28 नवंबर 2022 के एपिसोड में मनोरंजन का डोज हाई मिलने वाला है। बा और वनराज के लाख समझाने के बावजूद भी अनुपमा (Anupama Latest Spoiler) उन गुंडों के खिलाफ केस वापस ना लेने के फैसले पर ही अड़ी रहती है। तमाम धमकियों के बावजूद अनुपमा बिना डरे उन गुंडों को बस सजा दिलवाना चाहती है। हालांकि आज के एपिसोड में अनुसार को इसका बड़ा अंजाम भुगतने पड़ेगा। डिंपी के बाद अब अनुपमा को भी रेप की धमकियां मिलने वाली हैं, अब देखने वाली बात यह है कि क्या अनुपमा इन धमकियों से डर कर केस वापस ले लेगी?
अनुपमा पर होगा जानलेवा हमला
आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा अपने फैसले पर टिकी रहेगी और उन गुंडो के खिलाफ केस वापस नहीं लेगी, लेकिन इसके बाद पर किसी काम से मार्केट जाएगी, जिसके बाद रास्ते में ही उसकी गाड़ी खराब हो जाएगी। जिसके बाद वह एक ऑटो लेती है, लेकिन तब ही गुंडों की एंट्री हो जाती है। कुछ गुंडे अनुपमा को परेशान करते हैं, उनके बास खींचने लगेंगे और यहां तक की अनुपमा की साड़ी भी खींचते हैं। इसके साथ ही वह उसे रेप की धमकियां भी देते है।
क्या केस वापस ले लेगी अनुपमा?
इसके बाद अब देखने वाली बात है कि क्या अनुपमा गुंडो से डरकर केस वापस ले लेगी। लेटेस्ट एपिसोड में बा और वनराज, अनुपमा को काफी समझाते हैं कि उसे इन खतरनाक गुंडों से पंगा नहीं लेना चाहिए, इससे उनके पूरे परिवार की सेफ्टी पर खतरा मंडरा रहा है, घर वालों को लगातार धमकियां मिल रही है। लेकिन अनुपमा उनकी बात नहीं सुनती है और गुंडों के खिलाफ केस वापस लेने से मना कर देती हैं, लेकिन अब सोचने वाली बात यही है क्या अनुपमा रेप की धमकियों से डर जाएगी?
