एंटरटेनमेंट

Pushpa 2 के लिए वजन बढ़ा रहे हैं Allu Arjun, गलती से लीक हुआ लुक

Allu Arjun Look for Pushpa 2: साउथ कलाकार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों पुष्पा 2 (Pushpa 2) के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। फिल्म पुष्पा 2 के लिए अल्लू अर्जुन अपना वजन बढ़ा रहे हैं। बीती रात वो निर्माता दिल राजू की पार्टी में गए थे, जहां से उनका पुष्पा 2 लुक लीक हो गया है। अल्लू अर्जुन का ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

Pushpa 2 के लिए वजन बढ़ा रहे हैं Allu Arjun, गलती से लीक हुआ लुक

Allu Arjun Look for Pushpa 2: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग मूवी पुष्पा 2 का इंतजार दर्शक काफी लम्बे समय से कर रहे हैं। पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही कमाई के सारे रिकॉर्ड़ तोड़ डाले और दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। इसके बाद से ही दर्शकों को पुष्पा 2 (Pushpa 2) का इंतजार है क्योंकि वो आगे की कहानी देखने के लिए बेचैन हैं। फिल्म पुष्पा 2 के लिए अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने कमर कस ली है और लगातार मेहनत कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन पुष्पा 2 के लिए अपना वजन भी बढ़ा रहे हैं ताकि वो रोल में एकदम फिट नजर आएं।

बीते दिन अल्लू अर्जुन निर्माता दिल राजू द्वारा आयोजित एक पार्टी में गए थे, जहां से सामने आए वीडियो की वजह से उनका पुष्पा 2 लुक लीक हो गया है। वीडियो में अल्लू अर्जुन काफी मोटो नजर आ रहे हैं। पुष्पा 2 की कहानी में उनके किरदार की उम्र बढ़ेगी, जिस कारण अल्लू अर्जुन अपना वजन बढ़ा रहे हैं। आप पुष्पा 2 से लीक हुआ अल्लू अर्जुन का लुक नीचे देख सकते हैं:

निर्माता दिल राजू की पोती को अल्लू अर्जुन ने दिया आशीर्वाद

कलाकार अल्लू अर्जुन निर्माता दिल राजू की पोता का बर्थडे सेलीब्रेट करने के लिए पहुंचे थे, जहां मीडिया ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। अल्लू अर्जुन ने दिल राजू के परिवार से मुलाकार की और उनकी पोती को आशीर्वाद दिया। दिल राजू की पोती अल्लू अर्जुन से गर्मजोशी से मिली क्योंकि वो भी उनकी फैन है। वायरल हो रहे वीडियो में अल्लू अर्जुन दिल राजू की पोती पर प्यार बरसाते दिख रहे हैं। अल्लू अर्जुन के लुक की बात करें तो वो बढ़े हुए वजन के साथ-साथ बड़ी-बड़ी दाढ़ी मूछों में भी नजर आए। वैसे आपको फिल्म पुष्पा 2 से अल्लू अर्जुन का लुक कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article