Bollywood Best Actress: साल 2022 बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस के लिए बेहद अच्छा रहा। दमदार एक्ट्रेसेस की लिस्ट में सीनियर एक्ट्रेस से लेकर नई कलाकार तक शामिल हैं। इनकी फिल्मों पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया है। ऐसे में हम आपको उन एक्ट्रेसेस के नाम और उनकी सफलता से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं। आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने खूब कामयाबी हासिल की है। फिल्म में आलिया की अलग ही एक्टिंग देखने को मिली, जिसकी जमकर सराहना हुई। इसके बाद आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र भी सफल रही। इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया। यह इस साल की टॉप फिल्मों में से एक है। 29 साल की आलिया के निजी जीवन की बात करें तो एक्ट्रेस ने 14 अप्रैल को रणबीर कपूर के साथ शादी की। नवंबर में यह मां भी बनीं।
सीनियर एक्ट्रेस तब्बू के लिए साल बेहतरीन रहा। इनकी फिल्म भूल भुलैया-2 रिलीज हुई। इसमें तब्बू ने मंजुलिका का किरदार निभाया है। फिल्म में कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन लीड रोल में थे। तब्बू की दूसरी फिल्म ‘दृश्यम-2’ आई। यह फिल्म भी सुपरहिट रही।
कैटरीना की 'फोन भूत' भी दर्शकों को आई पसंद
एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की इस साल एक फिल्म आई। ‘फोन भूत’ में इनकी एक्टिंग की काफी सराहना की गई। फिल्म हिट भी हुई। इस फिल्म में कैटरीना के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर थे। यह कॉमेडी हॉरर फिल्म थी। जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘मिली’ आई। इसमें एक्ट्रेस ने दमदार एक्टिंग की, जिसकी फिल्म समीक्षकों ने भी खूब तारीफ की। इनकी अभिनय के कारण इंडस्ट्री में इमेज मजबूत हुई है। इसके अलावा जाह्नवी अपने अफेयर को लेकर भी चर्चा में रहीं।
रकुल प्रीत सिंह ने चार फिल्मों में किया काम
इस साल रकुल प्रीत सिंह की चार फिल्में रिलीज हुईं। वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म कठपुतली में नजर आईं। फिल्म बहुत सफल नहीं रही, लेकिन उनकी एक्टिंग की सराहना हुई। फिल्म ‘थैंक गॉड’ आई। इसमें उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और अजय देवगन ने काम किया है। तीसरी फिल्म जॉन अब्राहम के साथ ‘अटैक पार्ट-1’ रही। इसके बाद रकुल प्रीत की फिल्म ‘रनवे 34’ आई। इस तरह 2022 रकुल प्रीत के लिए काफी अच्छा रहा।
कियारा ने की तीन फिल्में
रकुल प्रीत सिंह की तरह कियारा आडवाणी के लिए यह साल बेहद खास रहा। इस साल कियारा की तीनों फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। जबकि एक रिलीज होने वाली है। कियारा ने ‘जुग-जुग जियो’ में वरुण धवन के साथ पर्दे पर कमाल किया। इसके बाद कार्तिक आर्यन के साथ ‘भूल भुलैया-2’ में नजर आईं। उनकी फिल्म गोविंदा मेरा नाम ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को भी काफी पसंद किया गया है। एक्ट्रेस कृति सेनन की दो फिल्में आई। इसमें ‘भेड़िया’ में उनकी एक्टिंग की काफी सराहना हुई। इससे पहले अक्षय कुमार के साथ ‘बच्चन पांडे’ में कृति नजर आई। हालांकि यह फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई।
यामी गौतम, दिशा पटानी और अन्नया के लिए भी रहा अच्छा साल
यामी गौतम की इस साल फिल्म ‘दसवीं’ आई। इसमें उनकी एक्टिंग की सराहना हुई। फिल्म ‘ए थर्सडे’ में भी यामी नजर आईं। समीक्षकों ने इस फिल्म की काफी सराहना की है। दिशा पटानी की फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न’ ने पर्दे पर ज्यादा दम नहीं दिखाया। हालांकि एक्ट्रेस अपने अफेयर को लेकर चर्चा में रहीं। अनन्या पांडे ने साउथ के सुपर स्टार विजय देवरकोंडा के साथ काम किया। हालांकि फिल्म ‘लाइगर’ औसत ही रही।
