Famous TV Actresses who are not getting work: हर कोई टीवी देखना पसंद करता है। उसमें दिखाए जाने वाले किरदार भी उन्हें काफी पसंद आते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिरकार उन एक्टर्स की रियल लाइफ कैसी होती है। आपको लगता है कि वो अपनी लाइफ में एन्जॉय करते हैं लेकिन असल में वो काम के लिए संघर्ष कर रहे होते हैं। क्योंकि कुछ एक्ट्रेस ऐसी हैं काम तो अच्छा करती हैं लेकिन उनके पास कोई भी सीरियल नहीं है। जिसके कारण उनकी लाइफ में काफी टेंशन रहती है।
इन एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम
दिशा वकानी: दिशा वकानी ने जबसे तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ा है तबसे वो किसी भी सीरियल में नजर नहीं आई हैं। जिसके कारण उनके फैंस भी काफी निराश दिखाई दे रहे हैं।
साक्षी तंवर: पार्वती का किरदार निभाने वाली साक्षा तंवर भी काफी समय से टीवी सीरियल की दुनिया से गायब हैं। अब वो किसी अवार्ड शो में भी नजर नहीं आती हैं।
निया शर्मा: निया शर्मा वैसे को कई सीरियल में काम कर चुकी हैं लेकिन अब काफी संघर्ष कर रही हैं, क्योंकि उनके हाथ में एक भी सीरियल नहीं हैं। जिसमें वो दिखाई दें। निया ने हाल में एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि, मैं भिखारी हूं, मेरे पास कोई काम नहीं है।
रागिनी खन्ना: ससुराल गेंदा फूल में लीड रोल करने वाली रागिनी खन्ना भी इन दिनों खाली हैं। उनके हाथ में अभी तक कोई सीरियल नहीं है।
अदा खान: नागिन के सीरियल से लोगों के दिलों में राज करने वाली अदा खान अब गायब हो गई हैं। वो ना ही किसी सीरियल में नजर आती हैं और ही किसी शो में। कई और ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अब देखते ही देखते टीवी की दुनिया से गायब होने लगी हैं। जिसके कारण लोग इन्हें पहचानना भी भूल गए हैं।
