एंटरटेनमेंट

बारिश से हाई हील सैंडल बचाने को Adah Sharma ने अपनाया यह जुगाड़ः बोलीं- आधी रेडी हूं, तैर के जाऊंगी और फिर...

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 1, 2023, 05:04 PM IST

Adah Sharma Viral Video: दरअसल, शर्मा नहीं चाहती थीं कि किसी भी सूरत में उनके साफ-सुथरे और सुंदर हाई हील्स बारिश के गंदे पानी और कीचड़ की वजह से गंदे हों।

Image

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा कुछ समय पहले 'दि केरला स्टोरी' में लीड रोल में नजर आई थीं। (फाइल)

Adah Sharma Viral Video: मायानगरी मुंबई (महाराष्ट्र) में मॉनसूनी बारिश के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा एक खास जुगाड़ अपनाती हुई नजर आईं। उन्होंने गंदे पानी और कीचड़ से अपनी हाई हील्स सैंडल्स को बचाने के लिए उन्हें पहना नहीं बल्कि हाथ में पकड़ा। हालांकि, इस बीच वह नंगे पैर नहीं थीं। उन्होंने लॉन्ग ड्रेस के नीचे बूट्स (लंबे वाले लेदर के जूते) पहन रखे थे। उनके इस हैक को देख कुछ पत्रकार भी हैरान रह गए और उनसे सवाल करने लगे, जिस पर उन्होंने बताया कि वह आधी रेडी हैं और बारिश के बीच तैर कर (मजाकिया लहजे में) जाएंगी।

उन्होंने बताया, "बारिश हो रही है। सैंडल्स को खराब नहीं करना था। मैं गाड़ी में इन्हें पहनूंगी और फिर बाद में इन्हें चेंज (बूट्स से) करूंगी। मैं आधी रेडी (तैयार) हूं, जबकि गाड़ी में हाफ रेडी हो जाऊंगी।"

उन्होंने नीचे से हल्की सी ड्रेस उठाते हुए कहा- मैंने बूट्स पहन रखे हैं। मैं बारिश में तैर कर जाऊंगी और फिर गाड़ी में सफाई से तैयार हो जाऊंगी। ऐसे में किसी को पता नहीं चलेगा, पर फिलहाल सबको पता चलेगा।

11 मई 1992 को महाराष्ट्र के मुंबई के जन्मीं अदा हिंदी के अलावा तेलुगू और तमिल फिल्मों में भी अपने अभियन का जौहर दिखा चुकी हैं। उन्होंने अपनी स्कूलिंग खत्म करने के बाद साल 2008 में फिल्म "1920" की थी, जो कि एक हॉरर फिल्म है। वह इस मूवी में लीड रोल में थीं और अच्छी बात यह रही कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल रही थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article