Gujarat
कहां और कैसे देख पाएंगे एग्जिट पोल
गुजरात विधान सभा चुनाव 2022 के एग्जिट पोल टाइम्स नाउ नवभारत चैनल के साथ-साथ timesnowhindi.com पर आप शाम 5 बजे से देख पाएंगे। यहां पर आपको न केवल जनता के मूड का सटीक विश्लेषण मिलेगा, बल्कि यह भी पता चलेगा कि इस बार चुनाव में कौन से मुद्दा हावी रहा और जनता ने किस आधार पर वोट दिए। साथ ही गुजरात के किस क्षेत्र में किसे कितने वोट मिल रहे हैं, और कुल मिलाकर किस पार्टी को कितना वोट मिल रहा है, और उस आधार पर किसा पार्टी को कितनी सीट मिल सकती हैं, इसका भी अनुमान मिल जाएगा।
ट्विटर, यूट्यूब, फेसबुक पर भी देख सकेंगे
गुजरात विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल टाइम्स नाउ नवभारत चैनल, timesnowhindi.com वेबसाइट के अलावा टाइम्स नाउ नवभारत के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी देखे जा सकेंगे। इसके तहत एग्जिट पोल फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब चैनल पर भी देख जा सकेंगे। गुजरात विधानसभा चुनाव में कुल 182 सीटों के लिए वोटिंग हुई है। इसके तहत पहले चरण में 89 और दूसरे चरण में 93 सीटों पर वोटिंग हुई है।
27 साल से भाजपा की सत्ता
गुजरात में पिछले 27 साल से भाजपा की सरकार है। और आम तौर पर वहां पर भाजपा और कांग्रेस में ही सीधा संघर्ष होता आया है। लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी की एंट्री से ये चुनाव काफी रोचक हो गए हैं। ऐसे में एग्जिट पोल से इस बात का भी अंदाजा लगेगा कि आम आदमी पार्टी गुजरात में कितना असर डाल रही है। पार्टी का दावा है कि इस बार उसकी सरकार बनेगी। वहीं भाजपा को प्रधानमंत्री नरेंद्र के करिश्माई नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। और उसका दावा है कि एक बार फिर भाजपा की ही सरकार बनेगी। जबकि कांग्रेस साइलेंट प्रचार की रणनीति पर काम कर रही है। पिछली बार 2017 के चुनावों में भाजपा को 99 सीटें मिली थीं और कांग्रेस को 77 सीटें मिली थीं।
यहां देखें लाइव
लाइव टीवी: https://www.timesnowhindi.com/live-tv
हिंदी वेबसाइट: https://www.timesnowhindi.com/
अंग्रेजी वेबसाइट: https://www.timesnownews.com/
टाइम्स नाउ नवभारत यूट्यूब: https://www.youtube.com/@timesnownavbharat
फेसबुक: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat
ट्विटर: https://twitter.com/TNNavbharat
