इलेक्शन

'बिहार में हमने पहले ही मुस्लिम राज्यपाल दे दिया', दानिश अंसारी बोले- मुसलमान उम्मीदवार को टिकट न देना कोई मुद्दा नहीं

Bihar Elections 2025: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा किसी मुसलमान उम्मीदवार को टिकट न देना कोई मुद्दा नहीं है, क्योंकि बिहार में पहले से ही एक मुस्लिम राज्यपाल नियुक्त हैं, जो राज्य में नीति निर्माण का कार्य कर रहे हैं।

Image

योगी सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी (फाइल फोटो साभार: ANI)

Photo : ANI

Bihar Elections 2025: उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत गठबंधन सरकार के इकलौते मुस्लिम मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा किसी मुसलमान उम्मीदवार को टिकट न देना कोई मुद्दा नहीं है, क्योंकि बिहार में पहले से ही एक मुस्लिम राज्यपाल नियुक्त हैं।

योगी सरकार में मंत्री अंसारी ने क्या कुछ कहा?

अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री अंसारी ने गुरुवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से इस मुद्दे पर पूछे गए सवाल का सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा, ‘‘बिहार को हमने मुसलमान राज्यपाल दे दिया है, जो राज्य में नीति निर्माण का कार्य कर रहे हैं। इससे बड़ा उदाहरण और क्या हो सकता है?’’ भाजपा के वरिष्ठ नेता आरिफ मोहम्मद खान वर्तमान में बिहार के राज्यपाल हैं।

राहुल गांधी पर भी बरसे अंसारी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस बयान कि ‘‘प्रधानमंत्री वोट के लिए नाच भी लेंगे’’ पर प्रतिक्रिया देते हुए अंसारी ने कहा कि विपक्षी नेता अपनी हार की खीझ निकालने के लिए ऐसे हल्के बयान दे रहे हैं। अंसारी ने कहा, ‘‘लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ऐसे बयान यह दिखाते हैं कि बिहार में उनकी दाल गलने वाली नहीं है। यह सिर्फ हार की झुंझलाहट को छिपाने की कोशिश है।’’

राहुल गांधी ने यह टिप्पणी बिहार के मुजफ्फरपुर में एक चुनावी रैली के दौरान की थी, जहां उन्होंने दिल्ली में छठ पूजा के लिए यमुना किनारे तालाब बनवाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article