इलेक्शन

UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव में पहले चरण का मतदान आज, 37 जिलों में होगी वोटिंग

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated May 4, 2023, 12:06 AM IST

UP Nikay Chunav 2023: पहले चरण में सहारनपुर मंडल, मुरादाबाद, आगरा, झांसी मंडल, प्रयागराज मंडल, लखनऊ मंडल, देवीपाटन मंडल, गोरखपुर मंडल और वाराणसी मंडल में चुनाव होने हैं। यहां के 37 जिलों में 2.40 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे।

Image

यूपी निकाय चुनाव

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के लिए चुनाव प्रचार खत्म हो चुका है। सुबह 7:00 बजे से वोटिंग शुरू होनी है। पहले चरण में 37 जिलों के 10 नगर निगम, 103 नगर पालिका और 276 पंचायतों में मतदान किया जाना है। चुनाव आयोग के मुताबिक, पोलिंग पार्टियों को बुधवार को रवाना कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने में किसी भी स्तर पर लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मनोज कुमार ने कहा कि प्रथम चरण के चुनाव के लिए बुधवार को मतदान पार्टियां रवाना हो गई हैं और गुरुवार को 9 मंडलों के 37 जिलों में मतदान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही सभी क्षेत्रों में चुनाव प्रेक्षक तैनात किए गए हैं और प्रेक्षकों को मतदान के लिए पल-पल की जानकारी आयोग को भेजनी होगी।

अव्यवस्था फैलाने वालों पर पुलिस की खास नजरचुनाव आयुक्त मनोज कुमार ने कहा कि जिन जिलों में चुनाव हो रहे हैं वहां पर पुलिस खासकर ऐसे व्यक्तियों पर नजर रख रही है जो की अव्यवस्था फैला सकते हैं। पुलिस प्रशासन को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि अव्यवस्था फैलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें।

दो चरणों में होगा मतदान

आपको बता दें कि प्रदेश में 2 चरण में निकाय चुनाव हो रहे हैं इसमें पहले चरण में 4 मई और दूसरे चरण में 11 मई को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान किए जाने हैं। मतदान की गणना 13 मई को की जाएगी। नगर निगम के मेयर व पार्षद के चुनाव ईवीएम से कराए जा रहे हैं वही अन्य पदों पर मतदान मतपत्र से होंगे।

2.40 करोड़ मतदाता डालेंगे वोट

चुनाव आयोग के मुताबिक, गुरुवार को होने वाले मतदान में 37 जिलों में 2.40 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। ये मतदाता 10 महापौर, 820 पार्षदों, 103 नगर पालिका परिषद अध्यक्ष का चुनाव करेंगे।

यहां होंगे मतदान

सहारनपुर मंडल- शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर

मुरादाबाद- बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल

आगरा मंडल- आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी

झांसी मंडल - झांसी, जालौन, ललितपुर

प्रयागराज मंडल- कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़

लखनऊ मंडल - उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी

देवीपाटन मंडल- गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती

गोरखपुर मंडल- गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर

वाराणसी मंडल- गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली,जौनपुर

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article