इलेक्शन

UP Nikay Chunav 2023: BSP अंदर ही अंदर BJP से मिली हुई, सावधान रहें- सपा प्रमुख अखिलेश यादव

  • Agency by: Agency
  • Updated May 2, 2023, 11:49 PM IST

UP Nikay Chunav 2023: मंगलवार को सपा मुख्यालय से लखनऊ में जारी एक बयान के अनुसार सहारनपुर में नगर निगम के सपा महापौर उम्मीदवार नूर हसन मलिक के समर्थन में रोड-शो के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बहुजन समाज पार्टी अन्दर ही अन्दर भाजपा से मिली हुई है और चुनाव में बसपा से सावधान रहना है।

Image

सहारनपुर में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव

Photo : Twitter

UP Nikay Chunav 2023: समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष और उप्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को आरोप लगाया कि बहुजन समाज पार्टी (BSP) अन्दर ही अन्दर भारतीय जनता पार्टी (BJP) से मिली हुई है और लोगों को चुनाव में बसपा से सावधान रहने के लिए कहा।

मंगलवार को सपा मुख्यालय से लखनऊ में जारी एक बयान के अनुसार सहारनपुर में नगर निगम के सपा महापौर उम्मीदवार नूर हसन मलिक के समर्थन में रोड-शो के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बहुजन समाज पार्टी अन्दर ही अन्दर भाजपा से मिली हुई है और चुनाव में बसपा से सावधान रहना है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर और डॉ. राम मनोहर लोहिया के विचारों और सिद्धांतों पर चलते हुए सभी लोगों को साथ लेकर चल रही है।

यादव ने आरोप लगाया-"भाजपा के लोग नफरत फैलाने और हिन्दू-मुस्लिम को लड़ाने की राजनीति कर रहे हैं, इनके पास जनता को बताने के लिए खुद का कोई काम नहीं है। भाजपा सरकार ने नगरों में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुए विकास कार्यों को रोक दिया। भाजपा सरकार शहरों में जन सुविधाएं तक नहीं दे सकी और स्मार्ट सिटी के नाम पर धोखा दिया है, जबकि स्मार्ट सिटी में कोई जन सुविधा नहीं है।"

उन्‍होंने यह भी आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार और लूट हुई है। शहरों में कूड़ा और गंदगी है, नालियां और नाले भरे पड़े हैं। यादव ने सवाल उठाते हुए कहा- "यह चुनाव शहरी क्षेत्रों में साफ सफाई और जनता की सुविधाओं के लिए है, लेकिन मुख्यमंत्री जी तमंचे की बात करते हैं। मुख्यमंत्री जी से सफाई, ट्रैफिक, जनसमस्याओं, बेरोजगारी, महंगाई पर सवाल करो तो जवाब तमंचा मिलता है। ऐसे मुख्यमंत्री जी से क्या उम्मीद की जा सकती है।"

End of Article