LIVE

UP Chhanbey, Suar Vidhan Sabha By-Election Result 2023: स्वार से भाजपा प्लस की 8000 वोटों से जीत, छानबे में भी सपा पिछड़ी

UP Chhanbey, Suar Vidhan Sabha By-Election Result 2023: स्वार से भाजपा प्लस की 8000 वोटों से जीत, छानबे में भी सपा पिछड़ी

UP Chhanbey, Suar Vidhan Sabha By-Election Result 2023: स्वार से भाजपा प्लस की 8000 वोटों से जीत, छानबे में भी सपा पिछड़ी

UP Chhanbey, Suar Vidhan Sabha By Election Result 2023, Uttar Pradesh Chhanbey, Suar upchunav Result 2023 (छानबे उपचुनाव के नतीजे, सुआर उपचुनाव परिणाम 2023) LIVE Updates: मिर्जापुर की छानबे सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे 13 मई आज सामने जाएंगे। इस सीट पर भाजपा और सपा के बीच मुकाबला माना जा रहा है। यहां से भाजपा अपना दल एस गठबंधन से नेता राहुल प्रकाश कोल के निधन के बाद उपचुनाव कराया जा रहा है। इसी तरह स्वार विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2022 में समाजवादी पार्टी के अब्दुल्ला आजम खां ने जीत दर्ज की थी। उनकी विधान सभा सदस्यता रद्द होने के बाद सपा ने अनुराधा चौहान को उम्मीदवार बनाया है। वहीं भाजपा गठबंधन ने मुस्लिम चेहरे के तौर पर शफीक अहमद अंसारी को उतारा है।आज आएंगे यूपी निकाय चुनाव 2023 के नतीजे, 8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग'शहरों की सरकार' में भी क्या चलेगा सीएम योगी का सिक्का? थोड़ी देर में आने लगेंगे रुझान
आज आएंगे यूपी निकाय चुनाव 2023 के नतीजे, 8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग
'शहरों की सरकार' में भी क्या चलेगा सीएम योगी का सिक्का? थोड़ी देर में आने लगेंगे रुझान

MAY 13, 2023 13:55 IST

UP Chhanbey Election Result 2023: छानबे में सपा पिछड़ी, अपना दल को बढ़त

मिर्जापुर के छानबे में सपा पिछड़ी गई है। वहां से अपना दल (एस) की उम्मीदावर रिंकी कोल सपा उम्मीदवार कीर्ति कोल से 1810 वोटों से आगे चल रही हैं।
MAY 13, 2023 12:31 IST

UP Chhanbey Election Result 2023: स्वार में अपना दल प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी की जीत

रामपुर जिले की स्वार विधान सभा सीट से भाजपा समर्थित अपना दल प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी ने सपा उम्मीदवार अनुराधा चौहान को 8000 वोटों से हरा दिया है।
MAY 13, 2023 12:19 IST

UP Chhanbey, Election Result 2023:छानबे में सपा-भाजपा प्लस में कड़ी टक्कर

मिर्जापुर के छानबे में सपा और भाजपा प्लस उम्मीदवार में कांटे की टक्कर मिल रही है। सपा प्रत्याशी इस समय 182 वोटों से आगे चल रहे हैं।
MAY 13, 2023 11:38 IST

UP Chhanbey Election Result 2023: छानबे में सपा उम्मीदवार ने बढ़त बढ़ाई

छानबे सीट पर 9 राउंड की गिनती पूरी, सपा की कीर्ति कोल 1427 वोटों से आगे चल रही हैं।
MAY 13, 2023 11:17 IST

UP Suar By-Election Result 2023: स्वार में मार्जिन घटा

स्वार में भाजपा प्लस और सपा उम्मीदवार में कांटे की टक्कर दिख रही है। भाजपा समर्थित उम्मीदाव केवल 404 वोटों से आगे चल रहे हैं।
MAY 13, 2023 10:51 IST

UP Chhanbey, Suar Vidhan Sabha: स्वार और छानबे में कांटे की टक्कर

स्वार में भाजपा प्लस उम्मीदवार ने 2217 वोटों बढ़त बना ली है। जबकि स्वार में सपा उम्मीदवार ने 3304 वोटों की बढ़त कर ली है।
MAY 13, 2023 10:03 IST

UP Suar By-Election Result 2023:स्वार में जानें अब तक किसे कितने मिले वोट

1.अपना दल -शफीक अहमद अंसारी 186532.सपा प्रत्याशी- अनुराधा चौहान 176903. अपना दल प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी 963 वोट से आगे
MAY 13, 2023 09:46 IST

UP Chhanbey By-Election Result: छानबे में सपा उम्मीदवार ने बढ़त बढ़ाई

छानबे में सपा उम्मीदवार कीर्ति कोल ने अपना दल (एस) उम्मीदवार रिंकी कोल से 774 वोटों की बढ़त बना ली है।
MAY 13, 2023 09:47 IST

UP Suar By-Election Result:स्वार से भाजपा प्लस की बढ़त मजबूत

स्वार से भाजपा प्लस के उम्मीदवार शफीक अहम अंसारी ने 2599 वोटों की बढ़त बना ली है।
MAY 13, 2023 09:53 IST

UP Suar By-Election Result:स्वार में अपना दल उम्मीदवार आगे

स्वार विधानसभा सीट से अपना दल उम्मीदवार 622 वोटों से बढ़त बना ली है।
MAY 13, 2023 09:13 IST

छानबे में बदला रूझान

अब सपा उम्मीदवार ने बढ़त बनाई । अपना दल की उम्मीदवार रिंकी कोल से पीछे चल रही हैं।
MAY 13, 2023 08:51 IST

UP Chhanbey, Suar Vidhan Sabha:स्वार में भी BJP को बढ़त

ताजा अपडेट में स्वार में भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार आगे हो गए हैं। यहां पर सपा और बसपा में कड़ी टक्कर दिख रही है।
MAY 13, 2023 08:30 IST

छानबे से अपना दल आगे

छानबे विधान सभा से भाजपा और अपना दल गठबंधन की उम्मीदवार रिंकी कोल आगे चल रही हैं।
MAY 13, 2023 08:26 IST

स्वार में सपा को बढ़त

स्वार विधानभा सीट से पहले रूझान आ गए हैं। शुरूआती रूझान में सपा उम्मीदवार आगे अनुराधा चौहान आगे हैं।
MAY 13, 2023 08:06 IST

UP Chhanbey, Suar Result 2023: स्वार और छानबे में बसपा का प्रत्याशी नहीं

स्वार और छानबे विधान सभा में इस बार बसपा ने मैदान में उम्मीदवार उतारा नहीं है।
MAY 13, 2023 07:23 IST

सपा ने खेला हैं हिंदू दांव

रामपुर में मुस्लिम बहुल स्वार सीट पर अपना दल ने मुस्लिम और समाजवादी पार्टी ने हिंदू कार्ड कां दांव खेला है।
MAY 13, 2023 06:57 IST

आजम परिवार की राजनीतिक किस्मत दांव पर

स्वार विधानसभा वैसे तो उप चुनाव है। लेकिन सबसे ज्यादा प्रतिष्ठा आजम खां परिवार की दांव पर है।
MAY 13, 2023 06:13 IST

छानबे सीट पर 44.15 फीसदी हुआ था मतदान

मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर 10 मई को उपचुनाव कराए गए थे। यह सीट भाजपा अपना दल एस गठबंधन से विधायक राहुल प्रकाश कोल के निधन के बाद खाली हो गई थी, जिसके बाद यहां उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था। इस सीट पर बीते बुधवार को हुए उपचुनाव में 44.15 प्रतिशत मतदान हुआ था।
MAY 13, 2023 05:25 IST

यहां देख सकेंगे सटीक नतीजे

छानबे और स्वार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के सटीक और सबसे तेज नतीजे आप चुनाव आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं। सटीक नतीजे जानने के लिए आप eci.gov.in, eciresults.eci.gov.in पर क्लिक कर सकते हैं।
MAY 13, 2023 05:13 IST

स्वार विधानसभा से ये प्रत्याशी मैदान में

स्वार विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने अनुराधा चौहान को प्रत्याशी घोषित किया है तो वहीं अपना दल एस की ओर से शफीक अहमद अंसारी मैदान में हैं। वहीं पीस पार्टी से डॉ. नाजिया सिद्दकी भी चुनाव लड़ रही हैं। इस सीट से कुल छह प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है।