इलेक्शन

Thiruvananthapuram Lok Sabha Chunav Parinam 2024: तिरुवनंतपुरम में शशि थरूर का जलवा कायम, राजीव चंद्रशेखर को 16,077 वोट से हराया

Thiruvananthapuram Lok Sabha Seat: तिरुवनंतपुरम सीट से कांग्रेस नेता शशि थरूर ने 16,077 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। शशि थरूर को 3,58, 155 वोट मिले। इसी के साथ ही उन्होंने चौथी बार चुनाव में जीत दर्ज की और भाजपा के राजीव चंद्रशेखर को चुनावी शिकस्त दी। भाजपा की पूरी कोशिश शशि थरूर को उनके ही गढ़ में मात देने की रही थी।

Image

Thiruvananthapuram Lok Sabha Chunav Parinam 2024: तिरुवनंतपुरम में शशि थरूर का जलवा कायम, राजीव चंद्रशेखर को 16,077 वोट से हराया

Thiruvananthapuram Lok Sabha Seat: तिरुवनंतपुरम सीट से कांग्रेस नेता शशि थरूर ने 16,077 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। शशि थरूर को 3,58, 155 वोट मिले। इसी के साथ ही उन्होंने चौथी बार चुनाव में जीत दर्ज की और भाजपा के राजीव चंद्रशेखर को चुनावी शिकस्त दी।भाजपा की पूरी कोशिश शशि थरूर को उनके ही गढ़ में मात देने की रही थी।

दो कद्दवार नेताओं में सीधी जंग

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर और कांग्रेस नेता शशि थरूर के बीच टक्कर से यह सीट काफी वीआईपी हो गई है। और पूरे देश की इस पर नजर है। क्योंकि अगर शशि थरूर एक बार फिर अपना गढ़ बचा लेते हैं तो यह भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर के लिए बड़ा झटका होगा। क्योंकि वह केंद्रीय मंत्री रहते हुए यह सीट नहीं जीत पाएंगे। और अगर राजीव जीतते हैं तो उनका कद बढ़ना तय है।

2019 में कैसे रहे थे नतीजे

2019 के आम चुनाव में शशि थरूर ने बीजेपी के कुम्मनम राजशेखरन को 99,989 वोटों से हराया था। साल 2011 की जनगणना के अनुसार तिरुवनंतपुरम जिले में हिंदू आबादी 66.46%, ईसाई आबादी19.1% और मुस्लिम आबादी 13.72% है। केरल राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम राज्य की राजनीति में अहम भागीदारी रखती है।तिरुवनंतपुरम में सबसे प्रतिष्ठित स्थलों में से एक पद्मनाभस्वामी मंदिर है और यह सीट कांग्रेस का गढ़ रही है।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article