इलेक्शन

Tijara Rajasthan Chunav Result 2023: तिजारा सीट से बाबा बालकनाथ ने गाड़ा झंडा, चल गया सीएम योगी का जादू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 3, 2023, 10:51 PM IST

Tijara Rajasthan Chunav Election Result 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे आज सामने आ गए हैं। इस बार अलवर जिले की तिजारा हॉट सीट बनी हुई है। इस सीट से बीजेपी ने सांसद बाबा बालकनाथ ने रिकॉर्डतोड़ मतों से विजय प्राप्त की है।

Image

Tijara Rajasthan Chunav Result 2023

Tijara Rajasthan Chunav Election Result 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे आज सामने आ गए हैं। 25 नवंबर को राज्य की 199 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था। इस बार अलवर जिले की तिजारा हॉट सीट बनी हुई थी। इस सीट से बीजेपी ने सांसद बाबा बालकनाथ को प्रत्याशी बनाया। बाबा बालकनाथ ने कांग्रेस के इमरान खान को पटखनी दी है। उन्होंने करीब 11 209 वोट से जीत हासिल की है। विधानसभा की यह GEN सीट है। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 261660 है। पुरुष वोटरों की संख्या -1 है। जानें कैसा है परिणाम-

2023 में इस सीट पर 86.11 प्रतिशत मतदान हुआ, जो कि साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव से 4.03 फीसदी ज्यादा है, पिछले चुनाव में यहां 82.08 प्रतिशत मतदान हुआ था। तिजारा विधानसभा क्षेत्र में सबसे बड़ी आबादी यादव समाज की है। वहीं इसके बाद अनुसूचित जाति (एससी) और मुसलमान मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या है।

Tijara Rajasthan Chunav Election Result 2023 Live Updates:

  • 8: 00 AM: सुबह 8 बजे से तिजारा विधानसभा सीट पर मतगणना शुरू हो चुकी है।
  • 8: 30 AM: शुरुआती रुझानों में बीजेपी के महंत बालकनाथ तिजारा सीट से आगे चल रहे हैं।
  • 09:00 AM: तिजारा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना जिला मुख्यालय पर अलवर में सवेरे आठ बजे शुरू हो चुकी है। यहां कुल 19 चरणों में काउंटिंग पूरी होगी, जिसके लिए 14 टेबल लगाई गई हैं।
  • 09:15 AM: दोपहर तक सभी परिणाम आने की संभावना है। इस सीट से 12 प्रत्याशी मैदान में हैं।
  • 09:40 AM: बालकनाथ के सामने कांग्रेस ने 36 वर्षीय पूर्व बीएसपी नेता इमरान खान को उतारा है
  • 10: 10 AM: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का कहना है कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस सरकार को प्रदेश की जनता ने वोट की पेटी में दफन कर दिया है।
  • 10: 25 AM: जयपुर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर जश्न शुरू हो गया है। कार्यकर्ता उत्साहित हैं और मिठाइयां बंटने लगी हैं
  • 11:00 AM: बीजेपी के बाबा बालकनाथ तिजारा से 16242 वोटो से आगे

तिजारा विधानसभा चुनाव 2023 परिणाम

प्रत्याशीपार्टीपरिणाम
बाबा बालकनाथभारतीय जनता पार्टीजीते
इमरान खान कांग्रेस
हेमकरण बहुजन समाज पार्टी
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article