इलेक्शन

कोई गारंटी नहीं, कांग्रेस के विधायक कब BRS में शामिल हो जाएं..., PM Modi ने किया बड़ा हमला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 27, 2023, 06:52 PM IST

PM Modi: पीएम मोदी ने कहा, जब भी कोई भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और वंशवादी राजनीति की बात करता है तो लोगों के दिमाग में बीआरएस और कांग्रेस पार्टी की तस्वीर आती है। इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि कब कांग्रेस के विधायक बीआरएस में शामिल हो जाएंगे।

Image

हैदराबाद में रोड शो के दौरान पीएम मोदी

Photo : ANI

PM Modi: तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और बीआरएस पर जोरदार हमला किया। करीमनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, जब भी कोई भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और वंशवादी राजनीति की बात करता है तो लोगों के दिमाग में बीआरएस और कांग्रेस पार्टी की तस्वीर आती है।

प्रधानमंत्री ने कहा, इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि कब कांग्रेस के विधायक बीआरएस में शामिल हो जाएंगे। उन्होंने कहा, कांग्रेस और केसीआर दोनों पार्टियां तेलंगाना को बर्बाद करने में समान रूप से भागीदार हैं।

विकास और समृद्धि के लिए भाजपा

पीएम मोदी ने चुनावी रैली के दौरान कहा, तेलंगाना के लोगों का भरोसा भाजपा पर है, क्योंकि जब भी कोई विकास और समृद्धि की बात करता है तो उन्हें भाजपा नजर आती है। उन्होंने कहा, कांग्रेस के लिए वोट का मतलब बीआरएस के लिए वोट है। इसका मतलब केसीआर के दोबारा सत्ता में आने की संभावना है। ऐसे में केसीआर को सत्ता से बाहर करने का केवल एक ही तरीका है- 'कमल' को चुनना।' पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस और बीआरएस एक जैसे हैं। इन पार्टियों के परिवारवादी नेताओं को सिर्फ अपने बच्चों की चिंता है, आपकी नहीं। वे आपके बच्चों के भविष्य को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उनका लक्ष्य आपको, तेलंगाना और इस देश को बर्बाद करना है।

30 नवंबर को होना है मतदान

बता दें, तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में मतदाताओं को लुभाने के लिए कांग्रेस, भाजपा और बीआरएस सहित राज्य के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी प्रचार प्रक्रिया तेज कर दी है। 2018 के पिछले विधानसभा चुनावों में, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने 119 में से 88 सीटें जीतीं, कुल वोट शेयर का 47.4 प्रतिशत हासिल किया। केवल 19 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि भाजपा को कोई सीट नहीं मिली थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article