इलेक्शन

Bihar Election: तेजस्वी यादव ने उठाया रिजर्वेशन का मुद्दा; बोले- लोगों का 65% आरक्षण खा गए हैं प्रधानमंत्री

बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 17 महीने की महागठबंधन सरकार के दौरान लागू किए गए 65% आरक्षण को लेकर NDA को घेरा और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर चुप हैं।

Image

मीडिया से बात करते तेजस्वी (स्क्रीनग्रैब: PTI)

Photo : PTI

Tejashwi On Reservation: बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार का आज आखिरी दिन है। दूसरे चरण के लिए प्रचार आज शाम 6 बजे समाप्त हो जाएगा। इसी बीच बर्थडे बॉय, आरजेडी नेता और महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है। तेजस्वी ने 17 महीने की महागठबंधन सरकार के समय में 65 फीसदी आरक्षण के मुद्दे को लेकर NDA को घेरने की कोशिश की, साथ ही उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता महागठबंधन को पर्याप्त वोट दे रही है।

तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि गठबंधन की 17 महीने की सरकार ने बिहार में नए आरक्षण का ऐतिहासिक फैसले के साथ एक ठोस आधार दिया, लेकिन केंद्र सरकार और पीएम इस मुद्दे पर बिल्कुल चुप हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री लोगों का 65% आरक्षण 'खा गए' हैं और अब जनता के असली सवालों से ध्यान हटाने का प्रयास हो रहा है।

तेजस्वी ने कहा, “प्रधानमंत्री हों या कोई और मंत्री, कोई भी हमारी 17 महीने की सरकार में दिए गए आरक्षण की बात नहीं कर रहा है। प्रधानमंत्री लोगों का 65% आरक्षण खा गए हैं। उन्हें इस बारे में बात करनी चाहिए कि उन्होंने बिहार को क्या दिया और गुजरात को क्या दिया।”

तेजस्वी ने यह भी कहा कि पूरे राज्य में लोग हमें आशीर्वाद दे रहे हैं और हमें पूरा विश्वास है कि वे बदलाव के लिए वोट कर रहे हैं। उन्होंने पहले चरण में भी ऐसा ही किया था और 11 नवंबर को दूसरे चरण में भी ऐसा ही करेंगे। चाहे प्रधानमंत्री मोदी हों, कोई भी मंत्री हों या एनडीए के नेता, उन्हें शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे असली मुद्दों पर बात करनी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी गुजरात में कारखानों की बात करते हैं, लेकिन बिहार में बेतुकी बातें करते हैं।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article