इलेक्शन

Gujarat Election में ग्लैमर का तड़का, तारक मेहता फेम एक्ट्रेस आरती जोशी ने मैदान में संभाला मोर्चा

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Dec 5, 2022, 02:48 PM IST

Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव में भाजपा के प्रचार में सितारों ने खूब रंग जमाया। तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा सीरियल से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली अदाकारा आरती जोशी ने पार्टी के लिए कैंपेन किया।

Image

Gujarat Election में ग्लैमर का तड़का, तारक मेहता फेम एक्ट्रेस आरती जोशी ने मैदान में संभाला मोर्चा

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सोमवार को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। दूसरे चरण की वोटिंग के लिए लगभग 26 हजार मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 8 दिसंबर को चुनाव के नतीजे घोषित होंगे और यह पता चल जाएगा कि किस पार्टी की सरकार गुजरात में बनने जा रही है। गुजरात के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने पूरा जोर लगाया है। पार्टियों ने अपने प्रचार में पूरी ताकत झोंकी। भाजपा के प्रचार में सितारों ने खूब रंग जमाया।

तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा सीरियल से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली अदाकारा आरती जोशी ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचार किया और डोर टू डूर जाकर वोट मांगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा से पहले उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत भी किया। महिलाओं के साथ आरती जोशी ने रोड शो भी किया। आरती जोशी ने भावनगर पूर्व विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट के लिए दावेदारी ठोंकी थी और संभावितों की सूची में उनका भी नाम था।

aarti joshi

aarti joshi

नरेंद्र मोदी से हैं प्रभावित

टाइम्स नाउ नवभारत से बात करते हुए आरती ने बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों से खास प्रभावित हैं और यही वजह है कि वह भाजपा से जुड़ीं। उन्होंने कहा कि गुजरात के लोगों ने भाजपा को स्वीकार किया है और भाजपा ने उनकी सेवा की है। इसलिए इस बार भी स्पष्ट बहुमत से भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है।

नरेंद्र मोदी की बायोपिक में आईं नजर

आरती जोशी बॉलीवुड फ‍िल्‍म संजू और नरेंद्र मोदी की बायोपिक में भी नजर आ चुकी हैं। संजू फ‍िल्‍म में उन्‍होंने रणबीर कपूर की दोस्‍त का किरदार न‍िभाया था। वहीं नरेंद्र मोदी की बायोपिक में उन्‍होंने अभिनय किया है। पहले उन्‍हें इस फ‍िल्‍म में नरेंद्र मोदी की पत्‍नी का रोल ऑफर हुआ था लेकिन उन्‍होंने दूसरा रोल चुना जोकि एक महिला का था जिसका अक्षर धाम मंदिर में निधन हो जाता है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article