इलेक्शन

Sorab Karnataka Election Results 2023: सोराब सीट पर क्या है समीकरण और किनके बीच टक्कर? समझिए

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated May 1, 2023, 07:18 PM IST

Sorab Karnataka Election Results 2023: दक्षिण भारत के कर्नाटक में कुल 224 विधानसभा सीटें हैं। 10 मई, 2023 को वहां वोट डाले जाएंगे, जबकि 13 मई, 2023 मतों की गणना की जाएगी। सोराब विधानसभा सीट शिमोगा जिले के तहत आती है।

Image

Karnataka Election Results 2023: सांकेतिक तस्वीर। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Sorab Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सोराब सीट पर इस बार बंगरप्पा बंधुओं के बीच कांटे की टक्कर है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जहां फिर से सिटिंग एमएलए कुमार बंगरप्पा (2018 में जीते थे) को फिर से चुनावी मैदान में उतारा है, वहीं कांग्रेस की ओर से मधु बंगरप्पा ताल ठोंक रहे हैं। 2013 में वह इसी सीट से जेडी(एस) की ओर से चुने गए थे। वह कुमार बंगरप्पा के भाई है, जबकि जेडी(एस) ने इस बसुरु चंद्र गौड़ा को मौका दिया है।

2018 के चुनाव में क्या रही थी तस्वीर?

सोराब सीट पर हुए साल 2018 के विधानसभा चुनाव में BJP की जीत हुई थी। पार्टी के Kumar Bangarappa को 72,091 वोट (46.15%) मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर JD(S) के Madhu Bangarappa को 58,804 वोट (37.65%) हासिल हुए थे और तीसरे पायदान पर Congress रही थी। कांग्रेस पार्टी के Raju. M. Talluru को 21,721 को (13.91%) लोगों ने वोट दिया था। हालांकि, 1,039 वोट (0.67%) नोटा (इनमें से कोई भी नहीं) पर गए थे।

Sorab को जानिए एक नजर में

कर्नाटक के शिवमोगा जिला के तहत आने वाला सोराब एक तालुका है, जिसकी विधानसभा सीट भी है। साल 2011 की जनगणना के अनुसार, शिवमोगा जिले के सोरबा तालुका की कुल जनसंख्या 2,00,809 है, जिनमें 1,01,130 पुरुष हैं और 99,679 महिलाएं हैं। 2011 में सोराब तालुका में कुल 46,658 परिवार रहते थे। सोराब तालुका का औसत लिंग अनुपात 986 है। यहां सबसे अधिक कन्नड भाषा बोली जाती है, जबकि अंग्रेजी भी चलन में है।
अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article