इलेक्शन

Arki, Nalagarh, Doon, Solan, Kasauli Election Result: सोलन की 5 में से 4 सीटों पर कांग्रेस आगे, कसौली से जीते विनोद सुल्तानपुरी

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Dec 8, 2022, 05:09 PM IST

Arki, Nalagarh, Doon, Solan, Kasauli Election Result 2022 LIVE: अगर बात हम सोलन जिले की करें तो यहां कुल सीटों की संख्या 5 है, जिनमें अर्की, दून, कसौली (अ.जा.), सोलन (एससी), नालागढ़ सीटें हैं।

Image

Himachal Pradesh Election Results 2022.

Arki, Nalagarh, Doon, Solan, Kasauli Election Result 2022: पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिलती नजर आ रही है। यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच था। राज्य की 14वीं विधानसभा के लिए पिछले महीने 12 नवंबर को मतदान हुआ था। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं, जहां 12 जिले हैं।

बात सोलन जिले की करें तो यहां कुल सीटों की संख्या 5 है, जिनमें अर्की, दून, कसौली (अ.जा.), सोलन (एससी), नालागढ़ सीटें हैं। एग्जिट पोल में भी बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। साल 2017 के विधानसभा चुनावों में कुल 5 सीटों में से 2 सीट बीजेपी जबकि कांग्रेस ने 3 सीटें जीतीं थी।

Himachal Pradesh Election Result: Full Results From Arki, Nalagarh, Doon, Solan, Kasauli

विधानसभा क्षेत्र का नामभाजपा उम्मीदवारकांग्रेस उम्मीदवारआप उम्मीदवारकौन आगे
अर्कीगोविंद रामसंजय अवस्थीजीत रामसंजय अवस्थी
दूनपरमजीत सिंह पम्मीराम कुमारस्वर्ण सिंह सैनीराम कुमार
कसौली (अ.जा.)राजीव सैजलविनोद सुल्तानपुरीहरमेल सिंहविनोद सुल्तानपुरी
सोलन (एससी)राजेश कश्यपधनी राम शांडिलअंजूधनी राम शांडिल
नालागढ़लखविंदर सिंह राणाहरदीप सिंह बावाधरम पाल निर्दलीय

सोलन (एससी) सीट से बीजेपी ने राजेश कश्यप, कांग्रेस ने धनी राम शांडिल और आम आदमी पार्टी ने अंजू को मैदान में उतारा था। नालागढ़ से बीजेपी ने लखविंदर सिंह राणा, कांग्रेस ने हरदीप सिंह बावा और आम आदमी पार्टी ने धरम पाल को टिकट दिया था। वहीं कसौली (अ.जा.) सीट से बीजेपी ने राजीव सैजल, कांग्रेस ने विनोद सुल्तानपुरी और आम आदमी पार्टी ने हरमेल सिंह को टिकट दिया था।

इसके अलावा अर्की सीट से बीजेपी ने गोविंद राम, कांग्रेस ने संजय अवस्थी और आम आदमी पार्टी ने जीत राम को टिकट था। वहीं दून सीट से बीजेपी ने परमजीत सिंह पम्मी, कांग्रेस ने राम कुमार और आम आदमी पार्टी ने स्वर्ण सिंह सैनी को मैदान में उतारा था। राज्य की कसौली सीट पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल और कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी के बीच कड़ा मुकाबला है। अर्की और नालागढ़ सीटों पर निर्दलियों ने चुनाव को और भी ज्यादे कांटे का बना दिया है।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article