Shahjahanpur Nagar Nigam Election 2023 BJP, SP, Congress Candidate List, Result Date, Voting Schedule: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के लिए चार मई और 11 मई को चुनाव होने हैं। नतीजे 13 मई को आएंगे। चुनाव से पहले सूबे की सियासत में कई रंग देखने को मिल रहे हैं। हालांकि, इन चुनावों में शाहजहांपुर मेयर की सीट खास बन गई है। सूबे की सरकार में तीन मंत्री होने के कारण यह सीट भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई है तो इस शहर के इतिहास में पहली बार महापौर चुनाव होने के कारण भी इस सीट पर सभी की नजरें टिकी हुईं हैं।
शाहजहांपुर मेयर पद के लिए आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। हालांकि, मुकाबला भाजपा और सपा के बीच ही माना जा रहा है। दरअसल, नगर निगम बनने से पहले शाहजहांपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद पर समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा है। यहां से लगातार चार बार से समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार जीता है, लेकिन इस बार सपा ने यहां माला राठौर को प्रत्याशी बनाया है।
