इलेक्शन

BJP की 'डर्टी पॉलिटिक्स' काम नहीं आई, केजरीवाल ही मोदी के विकल्प, MCD चुनाव नतीजे पर संजय सिंह बोले

  • Authored by: आलोक कुमार राव
  • Updated Dec 7, 2022, 01:29 PM IST

MCD Election Result 2022: संजय सिंह ने आगे कहा कि एमसीडी चुनाव के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर दिग्गज मंत्री और सैकड़ों सांसद मैदान में थे लेकिन दिल्ली की जनता ने अपने 'बेटे' अरविंद केजरीवाल पर भरोसा जताया। भाजपा की 'डर्टी पॉलिटिक्स' काम नहीं आई। दिल्ली की जनता ने बता दिया है कि 'आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार पार्टी है।'

MCD Election Result 2022: दिल्ली नगर निगम (MCD)चुनाव में आम आदमी पार्टी बड़ी जीत के करीब है। चुनाव नतीजों से आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता उत्साहित हैं। अब तक के चुनाव रुझानों से करीब-करीब साफ हो गया है कि एमसीडी में इस बार केजरीवाल की पार्टी काबिज होगी। चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव में भाजपा की 'डर्टी पॉलिटिक्स' काम नहीं आई और अरविंद केजरीवाल ईमानदारी की राजनीति करते हैं।

केजरीवाल से मिलने पहुंचे संजय सिंह

रुझानों में बहुमत मिलने के बाद आप के नेता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए पहुंचने लगे। राघव चड्ढा के बाद संजय सिंह अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, 'अपने वोट की ताकत से जनता ने भारतीय जनता पार्टी को करारा जवाब दिया है। मैं यह मानता हूं कि यह हमारे लिए बहुत बड़ी जीत है। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी को दिल्ली की सबसे छोटी माने जाने वाली पार्टी ने हराया है। इस चुनाव से साफ हो गया है कि नरेंद्र मोदी के खिलाफ बस एक ही विकल्प अरविंद केजरीवाल हैं। गुजरात से भी हमारे लिए अच्छे नतीजे आएंगे। भाजपा के लोग चुनाव हारने के बाद भी बोल रहे हैं। उन्हें तो कमरे बंद करके बैठ जाना चाहिए।'

भाजपा की 'डर्टी पॉलिटिक्स' काम नहीं आई-संजय सिंह

संजय सिंह ने आगे कहा कि एमसीडी चुनाव के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर दिग्गज मंत्री और सैकड़ों सांसद मैदान में थे लेकिन दिल्ली की जनता ने अपने 'बेटे' अरविंद केजरीवाल पर भरोसा जताया। भाजपा की 'डर्टी पॉलिटिक्स' काम नहीं आई। दिल्ली की जनता ने बता दिया है कि 'आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार पार्टी है।' एमसीडी चुनाव में इस बार भाजपा और आप के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा था। सोमवार को आए एग्जिट पोल्स में भी दिल्ली एमसीडी चुनाव में आप की जीत का अनुमान जताया गया। एग्जिट पोल्स में आप को एकतरफा जीत की बात कही गई लेकिन चुनाव नतीजे के दिन दोनों पार्टियों में कांटे की टक्कर दिखाई दी।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article