इलेक्शन

Bihar Chunav : बिहार चुनाव के लिए राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने दिए 2 और उम्मीदवार, सभी 6 सीटों पर प्रत्याषी घोषित

राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने पार्टी ने बाजपट्टी सीट और पारु सीट पर उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। पार्टी ने मधुबनी से माधव आनंद, उजियारपुर से प्रशांत कुमार पंकज, सासाराम से स्नेहलता और दिनारा से आलोक कुमार सिंह को टिकट दिया है।

Image

बिहार में छह सीटों पर लड़ रही है उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी। तस्वीर-PTI

Photo : PTI

Bihar Assembly Election 2025: बिहार चुनाव के लिए राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने गुरुवार को अपने दो और उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी। बाजपट्टी सीट से रामेश्वर कुमार महतो और पारु सीट से मदन चौधरी को टिकट दिया है। इससे पहले पार्टी ने बुधवार रात अपने चार उम्मीदवारों की सूची जारी की । पार्टी ने मधुबनी से माधव आनंद, उजियारपुर से प्रशांत कुमार पंकज, सासाराम से स्नेहलता और दिनारा से आलोक कुमार सिंह को टिकट दिया है। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी बिहार में छह सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

बता दें कि बिहार में भाजपा, जद-यू 101-101 सीटों पर , लोजपा (राम विलास) 29 सीटों, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (सेक्युलर) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा छह-छह सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।

लोक जनशक्ति पार्टी ने घोषित किए उम्मीदवार

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बुधवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने 14 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। लोजपा (रामविलास) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा है और सीट समझौते के तहत उसे कुल 29 सीट मिली हैं। पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष राजू तिवारी को पूर्वी चंपारण जिले की गोविंदगंज सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि वरिष्ठ नेता हुलास पांडेय बक्सर जिले की ब्रह्मपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे।

15 उम्मीदवारों के नाम भी जल्द ही घोषित होंगे

राजग के घटक दलों के बीच हुए सीट बंटवारे के अनुसार, लोजपा (रामविलास) को 29 विधानसभा सीटें मिली हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (यूनाइटेड) 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा, हिंदुस्तानी अवामी मोर्चा (हम) और रालोमा (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) को छह-छह सीटें दी गई हैं। लोजपा (रामविलास) के सूत्रों ने बताया कि शेष 15 उम्मीदवारों के नाम भी जल्द ही घोषित किए जाएंगे।

मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी

पार्टी ने संजय कुमार सिंह को सिमरी बख्तियारपुर, विष्णु देव पासवान को दरौली, सीमांत मृणाल को गरखा, सुरेंद्र कुमार को साहेबपुर कमाल और बाबूलाल सौर्य को परबत्‍ता से उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा मिथुन कुमार (नाथनगर), सुनील कुमार (पालीगंज), राजीव रंजन सिंह (डेहरी), संगीता देवी (बलरामपुर), रानी कुमारी (मखदूमपुर) और प्रकाश चंद्र (ओबरा) को भी टिकट दिया गया है। बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में छह और 11 नवंबर को होंगे, जबकि मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article