इलेक्शन

खतौली उपचुनाव में राष्ट्रीय लोक दल ने मारी बाजी, मदन भैया ने दर्ज की जीत

  • Authored by: नवीन चौहानWritten by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 8, 2022, 04:59 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की खतौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में राष्ट्रीय लोक दल के उम्मीदवार मदन भैया जीत हासिल करने में सफल रहे हैं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार राजकुमारी को तकरीबन 22 हजार मतों के अंतर से मात दी।

Image

मदन भैया

नई दिल्ली: राष्ट्रीय लोक दल खतौली विधानसभा सीट पर अपनी साख बचाने में सफल रही है। उत्तर प्रदेश विधानसभा की मुजफ्फरनगर जिले की खतौली सीट पर हुए उपचुनाव में आरएलडी उम्मीदवार मदन भैया जीत हासिल करने में सफल रहे हैं। मदन भैया ने भाजपा उम्मीदवार राजकुमारी सैनी को तकरीबन 22 हजार मतों के अंतर से मात दी है। जीत का आधिकारिक तौर पर ऐलान अभी नहीं हुआ है।

विक्रम सिंह सैनी की रद्द हुई थी सदस्यता, पत्नी उतरी थीं मैदान मेंमुजफ्फरनगर से साल 2022 में निर्वाचित हुए भाजपा नेता विक्रम सिंह सैनी की सदस्यता रद्द हो गई थी। विक्रम सैनी को साल 2013 में हुए कवाल कांड मामले में 11 अन्य लोगों सहित दो साल की सजा हुई थी। दोषी करार दिए जाने के बाद उनकी सदस्यता स्वत:रद्द हो गई और सीट रिक्त हो गई।इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव हुए। ऐसे में विक्रम सिंह सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी को भाजपा ने चुनावी रण में उतरा था लेकिन वो पार्टी की विजय पाताका फहराने में असफल साबित हुईं। मुजफ्फरनगर को आरएलडी का गढ़ माना जाता है।

राजकुमारी देवी के लिए नहीं था पहला चुनावी अनुभव

राजकुमारी देवी के लिए चुनाव लड़ने का यह पहला अनुभव नहीं था। वो साल 2005 से 2010 तक प्रधान रह चुकी हैं। उनकी पति दो बार खतौली से विधायक चुने गए। ऐसे में उनका दावा मजबूत था लेकिन मदन भैया के आगे उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article