इलेक्शन

Sardarshahar By-Election Result 2022 Date: सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव जानें कब आएगा परिणाम

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 5, 2022, 11:30 PM IST

Rajasthan Sardarshahar By-Election Result 2022 Date (सरदारशहर उपचुनाव के नतीजे 2022): राजस्थान में चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों दम दिखा रहे हैं।

Image

सरदारशहर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों दम दिखा रहे हैं

Photo : BCCL

Rajasthan Sardarshahar By-Election Result 2022 (सरदारशहर उपचुनाव के नतीजे 2022): राजस्थान की सरदारशहर जो चूरू में आती है, इस सीट पर विधायक भंवर लाल शर्मा का 77 साल की उम्र में अक्टूबर 2022 में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था, वो सात बार इस विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं, इस सीट पर लंबे समय से कांग्रेस का कब्जा रहा है, गौर हो कि राजस्थान की 200 सदस्यीय विधानसभा में इस समय कांग्रेस के 107, बीजेपी के 71 और 13 निर्दलीय MLA हैं बाकी सीटें अन्य पार्टियों के हिस्से हैं।

राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने राज्य की सरदारशहर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अनिल शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है, अनिल शर्मा इस सीट से विधायक रह चुके भंवर लाल शर्मा के बेटे हैं ध्यान रहे कि भंवर लाल शर्मा के निधन से ही यह सीट खाली हुई थी।

मुकाबला यहां कांटे का है

वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस सीट से अशोक पींचा को टिकट दिया है, जबकि आरएलपी ने लालचंद मूंड को इस सीट से उम्मीदवार बनाया है। सरदारशहर सीट पर 5 दिसंबर को उपचुनाव हुआ है मुकाबला यहां कांटे का है जहां बीजेपी ये चुनाव जीतकर कर 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की राह आसान करने में लगी है वहीं भूतपूर्व कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा के बेटे अनिल शर्मा अपनी जीत का दावा कर रहे हैं और कह रहे कि वो अपने पिता की कमाई हुई विरासत को आगे बढ़ाएंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष ने किया जीत का दावा

सरदारशहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा होते ही राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जीत का दावा किया था, उन्होंने कहा था उपचुनाव में गहलोत सरकार के सुशासन और कांग्रेस की जीत होगी।

2018 में कांग्रेस उम्मीदवार भंवरलाल शर्मा ने जीत दर्ज की थी

विधानसभा चुनाव 2018 में सरदारशहर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार भंवरलाल शर्मा ने 95 हजार से ज्यादा वोट पाकर जीत दर्ज की थी उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार अशोक कुमार को पराजित किया था।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article